ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: नवरात्र पर्व पर सहस्र चंडी महायज्ञ...माँ महामाया नगरी अंबिकापुर में...

Admin

Sat, Sep 24, 2022

अम्बिकापुर- जनकल्याणार्थ एवं विश्व शांति हेतु माँ महामाया नगरी अंबिकापुर में नवम दिवसीय नवरात्र पर्व पर सहस्र चंडी महायज्ञ , श्री मद्-भागवत कथा ग्यान यग्य एवम संत सम्मेलन *परमहंस श्री स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज गुरुदेव जी के सानिध्य में आयोजित हो रहा है. जिसको लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है देवी संपद मंडल व सहस्त्र चंडी महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को शोभायात्रा दोपहर 12:00 बजे से 26 सितंबर जिसमें 25 नवंबर 2022 को 12 बजे कॉलेज ग्राउंड मैदान से विशाल शोभा यात्रा  एवं 26 सितंबर 2022 को प्रातः 8:30 बजे श्री राणी सती मंदिर सती पारा से कलश यात्रा निकाली जाएगी. प्रतिदिन 26  सितंबर से 04 अक्टूबर तक हवन,कथा व संतों के  दर्शन होंगे, खरसिया रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने समस्त आयोजन होना है. यज्ञ समिति ने सभी श्रद्धालुओ से आयोजनों में उपस्थिति हेतु  निवेदन किया है.  इस वृहद आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां दी हैं.

विशाल शोभायात्रा

अम्बिकापुर नगर मे विशाल शोभा यात्रा कॉलेज ग्राउंड से प्रारंभ हो कर बनारस रोड, अंबेडकर चौक, गांधी चौक, घड़ी चौक, देवीगंज रोड, महामाया चौक, सदर रोड होते हुए यज्ञ मंडप में समाप्त होगी.शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण देवघर( बाबाबैजनाथ धाम ) से आई झांकी होगी. भव्य कलश यात्रा 26सितम्बर को प्रातः 8बजे भव्य कलश यात्रा श्री रानी सती मंदिर सत्ती पारा से प्रारम्भ होकर ब्रम्ह चौक राम मंदिर मार्ग अग्रसेन चौक से यज्ञ मंडप तक संपन्न होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें