ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: पत्रकारों का महा आंदोलन 6 मई अम्बिकापुर में...प्रदेश की जेलों में बंद बिना जांच एफआईआर पत्रकारों को नि:शर्त रिहा.. प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो , पत्रकारों पर प्रशासनिक दबाव बन्द हो...

Admin

Tue, Apr 26, 2022

प्रदेश के पत्रकार संगठनों से आग्रह आंदोलन का समर्थन कर एकता का परिचय देकर आंदोलन में शामिल हो।

अम्बिकापुर-: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रदेश में सरकार एवं प्रशासनिक अत्याचार बन्द करने , बिना जांच पत्रकारों पर हुई एफआईआर की वापस लेने एवं जेल में बंद पत्रकारों को नि:शर्त रिहा के साथ प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए को लेकर 6 मई को अम्बिकापुर में प्रदेश स्तरीय धरना,ज्ञापन एवं जेलभरो आंदोलन किया जाएगा । धरना प्रदर्शन में प्रदेश के हजारों की संख्या में पत्रकार अम्बिकापुर में पहुँचने की बात कहि है।


अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने प्रदेश के अन्य पत्रकार संगठनों को भी आमंत्रित किया है कि अब हमें एकता दिखाने का समय आ चुका है पत्रकार जगत इस सरकार में जितना प्रताड़ित हो रहा है वो पहले कभी नही हुआ आयेदिन पत्रकारों पर प्रशासन ,पुलिस प्रशासन द्वेषपूर्ण कार्यवाही करके पत्रकारों को जेल भेजा रहा है जिसके खिलाफ 6 मई को प्रदेश स्तरीय धरना एवं जेल भरो आंदोलन का आगाज हुआ है जिसमे सभी पत्रकार संगठन,समाजिक संगठन,बार एसोसिएशन समर्थन देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए एवं प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू हो सके उसके लिए एकता के साथ इस लड़ाई में शामिल हो।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक में हर जिले ,ब्लॉक में बैठक करके आंदोलन में अधिक से अधिक पत्रकार शामिल हो सके उसकी तैयारी करने में सहमति हुई एवं अन्य पत्रकार संगठनों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई ।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश परिहार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन सिन्हा, अम्बिकापुर जिलाध्यक्ष सुशील बखला,सूरजपुर जिलाध्यक्ष राजेश सोनी,बलरामपुर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मनेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह रैना को 6 मई के आन्दोलन की जिम्मेदारी दी गई है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें