ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: पत्रकार मनीष कुमार के समर्थन में प्रदेश का आदिवासी समाज....कलेक्टर और आईजी सरगुजा को ज्ञापन देकर कहा फर्जी एफआईआर वापस करें..... अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे....

Admin

Tue, Aug 25, 2020

राजेश सोनी
सरगुजा-छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व विशेष पिछड़ी जनजाति समाज कल्याण समिति ने सरगुजा संभाग में बेबाक और निर्भिक पत्रकार मनीष कुमार सोनी पर पुलिस ने 'एक फेसबुक फेसबुक पोस्ट को आधार बनाकर गम्भीरतम् धाराओं में दर्ज करने के मामले में कलेक्टर व् पुलिस महानिर्देशक को ज्ञापन सौप कर इस पुरे मामले के खिलाफ खुलकर सामने आ गये है|जबकि डीजीपी व् गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी इसे गलत बताया है ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व विशेष पिछड़ी जनजाति समाज कल्याण समिति छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष उदय कुमार पण्डो ने बताया कि जिस फेसबुक पोस्ट को आधार बनाकर पत्रकार मनीष कुमार के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा दुर्भावनापूर्वक फर्जी मामला बनाकर एफआईआर दर्ज किया गया है|हम छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व विशेष पिछड़ी जनजाति समाज कल्याण समिति का मानना है कि जल्दबाजी में कार्यवाही करना और पत्रकार सुरक्षा कानून का धज्जियां उड़ाते हुए गैर जरूरी धाराएं लगा कर बदला लेना लोकत्रांतिक व्यवस्था में मज़ाक जैसा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व विशेष पिछड़ी जनजाति समाज कल्याण समिति ऐसे पत्रकार का समर्थन करती है क्योंकि आदिवासी युवक पंकज बेक की कस्टोडियल डेथ का मुद्दा पत्रकार मनीष कुमार सोनी ने उठाया और गुनाहगारों ने तमाम दबाव बनाया वे मामले को बेपर्दा करते रहे।गरीबों,किसानों और मेहनतकश मजदूरों की आवाज लगातार मीडिया बुलंद करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा करते हुए शोषण से बचाते रहे।अवैध रेत माफिया एवं शासकीय भूमि को कब्जाने के मामले उजागर करने से रेत माफिया एवं भूमाफिया के निशाने पर थे पत्रकार मनीष कुमार सोनी । लॉकडाउन में प्राईवेट शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा बढ़ा-चढ़ा कर अभिभावकों से फ़ीस वसुली करने का मामला उजागर करना, कामचोर और बेईमान कर्मचारी-अधिकारियों को उनके शासकीय जिम्मेदारियों का निर्वाहन कराने के लिए बेबाक कलम के क्रांतीवीर हैं मनीष कुमार सोनी । उन्होंने ने बताया कि छत्तीसगढ़ ख़ासकर सरगुजा में आदिवासी समुदाय समाज में हासिये पर रहे लोगों की समस्याओं पर उनकी आवाज़ सरकार के सामने लाना, जबकि आज के दौर में चाटुकारिता में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार रेत माफिया, भूमाफिया,स्कूल माफिया के साथ मिलकर , आम जनता के आवाज को दबाने का काम करते रहे| गैरकानूनी काम करने वाले लोगों के कारनामों को लगातार उजागर करने वाले पत्रकार पर आनन - फानन में गंभीर धाराएं लगाकर लोकत्रांतिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है|कलेक्टर व् पुलिस महानिरीक्षक को दिए आवेदन में छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व विशेष पिछड़ी जनजाति समाज कल्याण समिति ने मांग की हैं कि बिना शर्त मामलों से मनीष कुमार सोनी को बरी किया जाये और वास्तव में कोई तथ्य हो तो जाॅचकर निरिक्षण कर कानूनी कार्यवाही किया जाये।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें