ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: पुहपुटरा की ज्योति बेला स्व सहायता समूह राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Admin

Tue, Jun 12, 2018
अम्बिकापुर- सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखण्ड अंतर्गत पुहपुटरा ग्राम के ज्योति बेला स्व सहायता समूह को उत्कृष्ट कार्य हेतु भारत शासन के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्य मंत्री श्री रामकृपाल सिंह द्वारा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती दुलेष्वरी राजवाड़े, सचिव श्रीमती गीता शर्मा को प्रमाण पत्र एवं एक लाख रूपए का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं लखनपुर जनपद की क्षेत्रीय समन्वयक ममता दास उपस्थित थीं। पुरस्कार प्राप्त होने पर अत्यंत हर्षित भाव से समूह की अध्यक्ष एवं सचिव ने जिला प्रषासन से प्राप्त मार्गदर्षन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। 
 
कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल ने ज्योति बेला स्व सहायता समूह को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर शुभकामनाएं देते हुए आष्वस्त किया है कि समूह के उत्कृष्ट संचालन हेतु प्रषासन द्वारा समय-समय पर मार्गदर्षन एवं आवष्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने समूह की महिलाओं को सतत् रूप से उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया है। गौरतलब है कि भारत शासन के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा देष के 34 स्व सहायता समूहों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया।
पुहपुटरा ग्राम में संचालित ज्योति बेला स्व सहायता समूह में 12 महिलाएँ पूरी सजगता एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। इन महिलाओं द्वारा किराना दुकान संचालन, ईट निर्माण एवं बकरीपालन का कार्य सफलतापूर्वक करते हुए अर्थोपार्जन किया जा रहा है। साथ ही इन महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर सामाजिक उŸारदायित्वों का भी निर्वहन किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा अपने ग्राम सहित आसपास के ग्रामों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं नषापान तथा सामाजिक बुराईयों से दूर रहने की प्रेरणा दी जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री प्रमोद शुक्ला ने बताया है कि समूह की महिलाओं द्वारा नियमित रूप से लेखा संधारण एवं निष्चित अंतराल पर बैठकों का आयोजन सहित अन्य नियमों का विधिवत पालन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष लखनपुर जनपद अंतर्गत बेलखरिखा ग्राम की रानी लक्ष्मी बाई ग्राम संगठन को रांची में 5 मई को आयोजित सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें