ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: बरियों....युवक की क्रेशर मशीन में कट जाने से हुई मौत के मामले में अजजा आयोग के अध्यक्ष जांच में पहुंचे...

Admin

Wed, Mar 23, 2022

सरगुजा. बरियों में संचालित क्रेशर में लगभग 2 साल पहले एक युवक की कट कर हुई मौत के मामले में आज अजजा आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जांच में पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सभी के बयान दर्ज किए.पूरा मामला साल 2020 का है शिव नारायण की जून महीने में बरियों में संचालित क्रेशर मशीन में कटने से उसकी मौत हो गई थी. मामले में पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल किया था हलाकि मृतक के परिजनों ने इसमें हत्या का आरोप लगाया था और एसपी,आई जी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत भी की थी लेकिन वहा से निराश मिलने पर परिजनों ने अनुसूचित जनजाति आयोग में शिकायत दर्ज कराये थे. आज अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त भानु प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे और मृतक के परिजन से मुलाकात कर बयान भी दर्ज किए. अजजा आयोग के अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे शासन को अवगत कराया जाएगा और अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए भी अनुशंसा की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें