ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: विद्यार्थी उठा रहे हैं निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का लाभ

Admin

Wed, May 30, 2018
बलरामपुर-जिला मुख्यालय बलरामपुर के जिला ग्रंथालय में निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर प्राथमिक स्तर से लेकर हाईस्कूल तक के 100 विद्यार्थियों का पंजीयन उपरांत कक्षा प्रारंभ किया जा चुका है। उक्त प्रशिक्षण का विद्यार्थियों द्वारा भरपूर लाभ लिया जा रहा है। निःशुल्क प्रशिक्षण के इच्छुक छात्र अपना पंजीयन कराकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं
निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कक्षा में विद्यार्थियों को एम.एस.वर्ड, एम.एस.एक्सल, वेब ब्राउजिंग इत्यादि का अध्यापन कराये जाने के पश्चात परीक्षा लेकर प्रमाण-पत्र वितरित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जिला ग्रंथालय में समस्त विभाग वर्गीय व्यक्तियों के लिए पत्रिकाएं और समाचार पत्र उपलब्ध होगें एवं उपन्यास और शिक्षा संबंधी पुस्तकें निर्गमित की जायेगी। स्कूल प्रारंभ होने पर प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं गणित लैब का संचालन किया जायेगा। कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी श्री जितेन्द्र तिवारी मोबाईल नम्बर 7987562123 एवं श्री कुमार अनुराग मोबाईल नम्बर 8451823805 पर सम्पर्क कर अपना पंजीयन करा सकतें है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें