ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: स्वर्णकारों के लिए स्वर्ण कला बोर्ड का गठन के लिए स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन...

Admin

Sun, Sep 1, 2024

राजेश सोनी

अंबिकापुर. सरगुजा के दौरा कार्यक्रम में आर एस विश्वकर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग को छत्तीसगढ़ स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारी ने मिलकर यह मांग रखी की छत्तीसगढ़ प्रदेश में बड़ी आबादी सुनारों की है जो पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आते हैं जो प्राकृतिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। सोनार जाति के अधिकांश लोग स्वर्ण आभूषणों से निर्माता एवं विक्रेता है। इस व्यवसाय के जुड़े लाखों कारीगरों की आर्थिक स्थिति अत्यंत चिंताजनक है जिनके उत्थान की आवश्यकता है। इन कारीगरों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले स्वर्णकारों के लिए स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया गया है ।जिसके माध्यम से उनके बेहतर प्रशिक्षण, ऋण तथा कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। तथा मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी पिछड़ा वर्ग के स्वर्णकारों के लिए स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करने की अनुशंसा शासन को भेजने का निवेदन किया गया। इसके लिए स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ डी०के० सोनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश सोनी, सरगुजा युवा स्वर्णकार के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, पूर्व पार्षद सिंधू सोनी ने ज्ञापन दिया है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें