ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: हाथियों ने ग्रामीण को कुचला..हुई मौत

Admin

Sun, Aug 5, 2018
क्रांति रावत उदयपुर:- वन परिक्षेत्र उदयपुर अंतर्गत रमपुरहिन घुटरी जंगल मे आज सुबह छः हाथियों के दल ने धावा बोलकर एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 5:00 से 6:00 बजे के बीच ग्राम अमगसी का लक्ष्मी प्रसाद उर्फ करमु  जंगल में लकड़ी लेने के लिए गया हुआ था इसी दौरान छः हाथियों के दल ने उस पर हमला बोल दिया और लक्ष्मीप्रसाद को कुचल कर बुरी तरह से मार डाला। हमले में उसी वक्त जंगल मे मौजूद एक व्यक्ति लबदु पत्थर की ओट लेकर किसी तरह से बच पाया है । घटना की जानकारी देने पर वन अमला के साथ पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है, हाथियों के उसी जंगल में होने से शव को लाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाथियों का दल लखनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम मांजा से होते हुए वन परिक्षेत्र उदयपुर की सरहद पर स्थित रमपुरहिन घुटरी पहुंचे और यह हादसा हुआ है।हालाकि वन विभाग द्वारा शनिवार को शाम में ही हथियो के संभावित विचरण क्षेत्र जजगा के लोगों को सूचित कर दिया गया था तथा जंगल आसपास निवास करने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह पर आसपास के ग्रामीण वहा से हट गए है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें