ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: 47 वाहन चालकों का कटा चालान...बगैर हेलमेट दो पहिया वाहन चालको पर होगी कार्यवाही....

Admin

Sun, Dec 4, 2022

उदयपुर- लगातार हो रही सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने पुलिस द्वारा बगैर हेलमेट और तीन सवारी के साथ चलने वाले वाहन चालकों पर उदयपुर पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ चालानी कार्यवाही किया जा रहा है! विदित हो कि विगत 15 दिनों में लगभग आधा दर्जन सड़क दुर्घटना में उदयपुर थाना क्षेत्र में 4 लोग काल के गाल में समा चुके है तथा चार से पांच लोग घायल है।  गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रायपुर उपचार हेतु रेफर किया गया है। लगातार हो रहे हादसों के बीच थाना प्रभारी उदयपुर धीरेन्द्र नाथ दुबे ने बगैर हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही जारी रखी है। शनिवार को डांडगांव साप्ताहिक बाजार में बिना हेलमेट तथा तीन सवारी चलने वाले 47 वाहन चालकों का चालान काटा गया इस दौरान उदयपुर पुलिस ने लगभग 20 हजार रूपये का समंस शुल्क वसुल किया है। थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजारों सहित उदयपुर आसपास मुख्य मार्ग में लगातार चालानी कार्यवाही जारी है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके साथ ही लोगों को हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने व यातायात नियमो के पालन के लिए समझाईश भी दी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें