: अंधेर नगरी...चौपट राजा....रौशनी दिला दो साहब....दो साल से ज्यादा हो गये ग्रामीण अंधेरे मे रहने को है मजबुर....शिकायत जानकारी के बाद भी प्रसाशन सोती रही....2017 से सौर ऊर्जा प्लांट है बंद....
Admin
Mon, Apr 6, 2020
राजेश सोनी
सूरजपुर-छ0ग0 सरकार के महत्वपुर्ण योजना अक्षय उर्जा योजना के तहत पहुचविहिन गांव कस्बो मे सौर उर्जा प्लांट के तहत ग्रामीणजनो को बिजली का कलेक्शन दिया गया था जिससे ग्रामीणो को रात मे उनका घर मे रौशनी हो सके साथ ही अंधेर से मुक्ति मिल सके। लेकिन कई जगह गांव ऐसे भी है जहा पर विभाग उर्जा प्लांट लगाकर भुल गई है नतिजन प्लांट कई सालो से खराब होने की जानकारी शिकायत के बाद भी खैरा ग्राम पंचायत के मोहल्ला मोखापारा के ग्रामीण आज भी लालटेन युग मे जीने को मजबुर है।
सूरजपुर जिले के दुरस्थ अंचल के ग्राम पंचायत खैरा के मोखापारा में क्रेडा विभाग के द्वारा वर्ष 2013 में 6 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगाया गया था। जो वर्ष 2017 तक ठीक ठाक स्थिति में रहने के बाद उसकी बैटरी की खराब होने पर 2 साल से ज्यादा हो गये यहा के ग्रामीणों के आशियाना में रौशनी नहीं आई। प्लांट में सुधार के लिए ग्रामीणजन जनपद से लेकर जिला तक का चक्कर लगाते रहे लेकिन अधिकारी चिरनिद्रा में सोते रहे|गौरतलब है की जंगल से लगा गाव में जंगली जानवरों का आना-जाना लगा रहता है जिससे ग्रामीणों की रात दहशत में गुजरती है। बरहाल मोखापारा(खैरा)के 43 घरों की रौशनी बुझी हुई है। ग्रामीण कहते हैं कि साहब हमने ऐसा क्या कसूर किया है जो आज के डिजिटल इंडिया युग हमें अंधेरा लालटेन युग में जीने को मजबूर है। गाव के सरपंच रामनरेश सिह बताते है कि हमने जिला अधिकारी कलेक्टर को तीन बार लिखित रूप से आवेदन दिये है इसके बाद भी सुधार नहीं किया गया है।

क्रेडा विभाग सूरजपुर के जिला अधिकारी निलेश श्रीवास्तव ने गलत जानकारी देते हुये बताया कि वहा की व्यव्स्था का सुधार तीन दिनों पहले कर दिया गया है। जब ऐसे जिम्मेदार अधिकारी सफेद झूठ बोल सकते हैं तो ग्रामीणो से कितना अनगिनत झूठ बोलते होगें। तो वही सरगुजा संभागीय क्रेडा विभाग के अधिकारी विजय जी ने बताया की अभी हमको इसकी जानकारी नहीं है|
सक्षम सूरजपुर के तहत जिला प्रसाशन ने विकास के पहिये का गुब्बारा हवा में जरुर उड़ाया था, सायकल रेस करा कर देश विदेश में सूरजपुर डोल की डंका पिटवाने का गुणगान किया गया था,इस तरह के जिला प्रसाशक से क्षेत्र की विकास की उम्मीद करना बेईमानी होगी|
विज्ञापन
विज्ञापन