ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

शिक्षिका और बेटे के दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश : 20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Subhas Gupta

Fri, Oct 23, 2026

सूरजपुर: बिश्रामपुर थाना के ग्राम पंचायत केशवनगर (ममता कॉलोनी) में शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके पुत्र सुजल की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी परवेश उर्फ प्रवेश कुमार (36 वर्ष, निवासी चोपड़ा कॉलोनी) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इलाके के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध हुलिया और कार नंबर (CG 15 EG 7101) की शिनाख्त के आधार पर जब आरोपी को पकड़ा गया, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पर मोटर-पार्ट्स कारोबार के चलते 20 लाख रुपये का कर्ज था और उसे जानकारी थी कि मृतिका के खाते में 19 लाख रुपये का लोन आने वाला है; इसी रकम को हड़पने की नीयत से वह 9 अक्टूबर की दोपहर उनके घर पहुंचा और पैसे देने से इनकार करने पर रजनी की सिर पर वार कर व गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद राज खुलने के डर से उसने ट्यूशन से लौटे बेटे सुजल को मां के पास ले जाने का झांसा देकर कार में बैठाया और राई जंगल ले जाकर स्टोल से गला घोंट व सीमेंट के खंभे से वार कर मौत के घाट उतार दिया तथा शव को कालीघाट में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार, हथियार, खून से सने साक्ष्य सहित दोनों मृतकों के मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें