ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: अजब गजब राजनीति...? यहा के नेताओ ने बताया था विधायक जी को विक्षिप्त... वही करेगें ध्वजारोहण...

Admin

Tue, Jan 25, 2022

राजेश सोनी
सूरजपुर. राजनीति में कुछ भी असंभव नही है यहा सब कुछ संभव है राजनीति में दोगलापन है दोगलापन में राजनीति है..? फिलहाल गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिह जिला मुख्यालय के स्कुल ग्रांउड में ध्वजारोहण करेगें. वे आज रायपुर से हेलीकाप्टर से पहुचे हुये है. प्रोटोकाल के अनुसार वे काग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ से मुलाकात भी करेगें. समय बडा बलवान होता है कैसा और कितनी अजीब चीजे बता देता है कल तक जिसे जमकर कोसा था विक्षिप्त बताया था आज उनकी जी हजुरी करनी भी करना पड रहा है. पार्टी के लोग भुल जाये पर आम मतदाता कैसे भुल जाये कि 26 जुलाई 2021 को जिला कांग्रेस कमेटी ने रामानुजगंज विधायक के बयान पर उनको विक्षिप्त बताया था. नगर के रेस्ट हाउस में बैठक कर निन्दा प्रस्ताव पारित कर बृहस्पति सिंह एक कुंठित मानसिकता, पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ना और कांग्रेस में रहते हुये भाजपा प्रत्याशी के पक्ष प्रचार करते हुए पार्टी के साथ भीतरघात करना बताया गया था. कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर श्री सिंह पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. उस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष,जिला पंचायत उपाध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, जिलाउपाध्यक्ष,जिला महामंत्री,,एल्डरमेन,यूंका जिलाध्यक्ष सहित बडी संख्या में काग्रेसी रहे.

कौन कहा से निशाना लगा रहा है और किसका शिकार कब कहा किया जा रहा है किसे बदनाम करना है और कहा पर किस जगह पर सेंध मारनी है आम लोगों के साथ अधिकारी गण भी भौचक है कब किसका सत्कार और अपमान करना कराना है कब किसकी छुटटी हो जाये सब भौकाल बना हुआ है..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें