ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन का जंगी प्रदर्शन…..मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन……

Admin

Tue, Nov 3, 2020

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर सूरजपुर जिले में जिला संयोजक अशोक उपाध्याय के नेतृत्व में समस्त कर्मचारी संगठनों ने कोविड 19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुवे एक जुट हो धरना प्रर्दशन किया। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर सिंह एवं सबीना मंसूरी ने बताया कि सूरजपुर जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में समस्त संगठनों के जिलाध्यक्षो के साथ सभी विभागो के अधिकारी कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति देते हुये धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुवे फेडरेशन सलाहकार शेषनारायण शर्मा ने कहा कि जिले के कर्मचारी अधिकारियों की यह एकजुटता सरकार को कर्मचारी हित मे निर्णय लेने के लिए बाध्य करेगी। इस दौरान समस्त जिलाध्यक्षो के उदबोधन पश्चात फेडरेशन के पदाधिकारियो ने 11सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम से धरना स्थल पर पहुचे तहसीलदार नन्दजी पांडेय को प्रदान किया। आंदोलन की शत प्रतिशत सफलता के लिए जिला संयोजक अशोक उपाध्याय ने उपस्थित समस्त संघो के जिलाध्यक्ष व उनके कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन रकजेश मोहन मिश्रा द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन में तृतीयवर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दयानन्द चौबे,छ. ग. सँयुक्त शिक्षक संघ के सचिन त्रिपाठी,स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के रामप्रकाश राजवाड़े,छ. ग.शिक्षक कांग्रेस के शेषनारायण शर्मा,प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के इकबाल अंसारी,प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के सुशील टोप्पो,लघु वेतन कर्मचारी संघ के सत्यप्रकाश पाठक,चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के आदेश रवि, कृषि कर्मचारी संघ के धीरेंद्र कुमार कुशवाहा,स्नातक कृषि कर्मचारी संघ के सी.पी.मिश्रा,शा.चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के सुग्रीव श्रीवास्तव,प्रदेश कोटवार संघ के धर्मपाल खांडे सहित फेडरेशन सचिव महेश दोहरे,विनय सरकार,प्रियंका मिश्रा,श्रीमती नुसरत,ममता रानी,नीलम बड़ा, मंजुला रानी,प्रभा तिर्की,सुनीता मिंज,प्रभालकड़ा,सविता पटेल,ललिता प्रजापति,सरिता राजवाड़े,हर्ष नारायण शर्मा,पंकज गुप्ता,रविनाथ तिवारी ,शोभनाथ चैबे, दिनेश द्विवेदी ,भगत सिंह,सुनील पांडेय,अनन्त लाल गुप्ता,जयराम प्रसाद ,राकेश शुक्ला,राधे साहू,गिरिवर यादव,गुदवर सिंह,राजेन्द्र साहू,कृष्णा सोनी,अनिरुध्द शुक्ला, मनोज कुशवाहा, कुमार सिंह सहित सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें