ब्रेकिंग

हाथ आगे, नीयत पीछे; कसम खाकर बोले— 'भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाएंगे'

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूचना

: अनाज की चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार...रात के अंधेरे में खड़ी गाड़ी एक बोरी चावल की थी चोरी...

Admin

Thu, Jul 28, 2022

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले की पुलिस इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है आये दिन अवैध नशीली दवाइया, कोयला तस्करी सहित विभिन्न कार्यवाही कर समाज मे खोई हुई प्रतिष्ठा प्राप्त कर कर रही है. जो पिछले अधिकारियों पुलिस की मान प्रतिष्ठा सम्मान को तार तार कर दिया था. चोरी एक रुपये की हो या लाखो करोड़ो की या फिर बहुमूल्य वस्तु की, पुलिस कार्यवाही पर कार्यवाही करने में लगी हुई है. फिलहाल भटगांव पुलिस ने अनाज की चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 4 दिन पहले सलका गांव के रहने वाले गिरजाशंकर गुप्ता के घर के सामने खड़ी चावल लोड पिकअप से रात में अज्ञात चोर ने एक बोरी बासमति चावल की चोरी हुई थी. जिसकी शिकायत पर भटगांव थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आकिब रजा के साथ समीम उर्फ सोनू खान निवासी सलका को पकड़ा. पूछताछ पर दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का एक बोरी बासमती चावल 40 किलो बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की.पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव शरद चन्द्रा, एसआई बी.एम. गुप्ता, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक मनोज जायसवाल, भोला शंकर राजवाड़े, ताराचंद यादव, शत्रुधन पोर्ते व प्रहलाद पैंकरा सक्रिय रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें