ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: अपराधियों को सत्ता का संरक्षण, हौसले है बुलंद...कमीशन व करप्शन वाली सरकार- नारायण चंदेल

Admin

Sun, Sep 10, 2023

सूरजपुर. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का एक दिवसीय प्रवास पर सूरजपुर आगमन हुआ और कांग्रेस की सरकार पर ताबड़तोड़ करते हुए जमकर कोसा. जिला भाजपा द्वारा आरोप पत्र को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आरोप लगाया कि सरकार ने गिरदावली के नाम पर रकबा घटाकर किसानों को उपज बेचने से रोकने का काम किया है। किसानो के खेत की चोरी जैसे कृत्य हो रहे. इस सरकार मे कमीशन और करप्शन का खेल चल रहा है। सरकार ने 129 करोड़ का गोबर घोटाला व1300करोड़ का गोठान घोटाला को अंजाम दिया है।छत्तीसगढ़ में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है उनके हौसले बुलंद है अपराध का गढ़ बना हुआ है।छत्तीसगढ़ का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किया था। रमन सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश को संवारने का काम किया ।लेकिन पांच साल मे कांग्रेस ने सबकुछ बर्बाद कर दिया।इस दौरान पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी रामेश्वर पाण्डेय, भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी,लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी, थलेश्वर साहू,अनूप सिन्हा अजय अग्रवाल,रविंद्र भारती, संस्कार अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें