ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अपरिचित मरीज के लिये रक्तदान कर बचाई जान…

Admin

Tue, Jan 18, 2022


राजेश सोनी
सूरजपुर. जिला अस्पताल में एक अपरिचित मरीज के लिए ब्लड की जरूरत पड़ने पर नगर के युवाओ ने रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया, समय पर ब्लड उपलब्ध होने से मरीज को जीवनदान मिला है. जिला अस्पताल में 35 वर्षीय सोनकुवंर पंडो जनजाति की महिला का हिमोग्लोबिन मात्र 3 ग्राम था उसे रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी. जिले के मुख्य स्वास्थ चिकित्सा एंव अधिकारी डा0 आर एस सिह व सिविल सर्जन डा0 शशि ने लोगो से रक्तदान कर उक्त महिला की जान बचाने की अपील की थी. जिस पर नगर के अमित जैन,मुदित जैन,विक्की ठाकुर व साबरीन फातिमा ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचे और स्वैच्छिक रक्तदान किया. जिससे महिला की जान बच सकी. साबरीन फातिमा ने बताया कि उन्हें रक्तदान करके अच्छा लगता है इससे पहले वह 5 बार रक्तदान कर चुकी हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें