: अब की बार 65 पार सरकार बनेगी चौथी बार
Admin
Fri, Aug 3, 2018
शमरोज खान
सूरजपुर-इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बैठकों का दौर लगातार जिले के विभिन्न मंडलों में शुरू कर दिया है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के भैयाथान व ओड़गी मंडल की बैठक का शुभारंभ बेमेतरा जिले से आए भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्वाला प्रसाद सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता, महामंत्री संत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सावन गोयल, भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलराम सोनी, रामू गोस्वामी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित प्रदीप द्विवेदी, ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। तो वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल बैठक के प्रभारी ज्वाला सिंह ने कहा कि एक मतदान 20 जवान के लक्ष्य को लेकर हर एक कार्यकर्ता 5 घरों का जिम्मा लेते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव तक सरकार की योजनाओं और उन पांच घरों की समस्याओं के निराकरण हेतु पहल करना सुनिश्चित कर ले और मतदान केंद्र में नाम जुड़वाने से लेकर चुनाव में मतदान करवाने तक की जिम्मेदारियों का निर्वहन, यदि एक मतदान 20 जवान का कार्यकर्ता सच्ची निष्ठा, ईमानदारी व सर्म्पण की भावना से करता है। तो फिर इस बार भाजपा सरकार, और अब की बार 65 पार, जैसे नारों को सार्थक परिणाम में तब्दील कर सकेगा। भाजयुमो का यूथ जीतेगा हर बूथ जैसे नारे को संकल्प के साथ दोहराते हुए पूरे मनोयोग से लगकर पूरे ऊर्जा और ताकत के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वह शक्ति है जो अगर कोई स्वप्न देख ले और चाह ले कि इस सपने को पूरा करना है। तो दुनिया की कोई ताकत उसे इस बात के लिए रोक नहीं सकती। विधानसभा चुनाव को कुछ महीने ही शेष रह गए हैं, शीर्ष नेतृत्व की नजरें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के ऊपर टिकी हुई है उनका ध्यान आपके ऊपर केंद्रित है। आवश्यकता है कार्यों को परिणाम में बदलने की और उनके अपेक्षाओं पर खरा उतरने की इस प्रदेश और देश में पुनःभाजपा की सरकार स्थापित करने की। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी और रामू गोस्वामी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन लालचंद शर्मा और प्रदीप द्विवेदी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन रिशू दुबे एवं विजय गुर्जर ने किया। इस दौरान मिलेनियम वोटर अभियान अंतर्गत नव मतदाताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। साथ ही वालेंटियर प्रोग्राम अंतर्गत सबंधित नंबर में कॉल करा कर ऑनलाइन फॉर्म भराया गया। इस दौरान मार्तंड साहू,, संत सिंह, सावन गोयल, राजेश तिवारी, सुनील साहू, अवधेश पांडे, प्रवीण गुर्जर, देव गुप्ता, विष्णु सोनी सहित मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र के संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।’
विज्ञापन
विज्ञापन