ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी...

Admin

Mon, Dec 12, 2022

सूरजपुर.  अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियम 2007, यथा संशोधित नियम 2012 के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग सतर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में क्रमशः जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता फील्ड वर्कर की नियुक्ति किया जाना है, जिस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी से 01 जून 2022 द्वारा विज्ञापन जारी कर 13 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था जिसका सूची प्रकाशित किया जाकर दावा आपत्ती 28 अक्टूबर 2022 तक आमंत्रित किया गया था। उक्त संबंध में कोई भी दावा आपत्ती प्राप्त नहीं होने के फलस्वरूप पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 25 नवम्बर 2022 को आयोजित किया गया था। चयन समिति की अनुमोदन उपरांत साक्षात्कार में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उक्त पदों की भर्ती हेतु चयन किया जाकर चयन सूची जारी किया जाता है। सूची कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर के सूचना पटल एवं सूरजपुर जिले के वेबसाईट www.Surajpur.gov.in पर देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें