ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अल्पसंख्यक कल्याण के लिए जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया...

Admin

Thu, Jun 22, 2023

सूरजपुर.  अल्पसंख्यक कल्याण एवं प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण संबंधी योजनाओं शिक्षा, रोजगार, आर्थिक क्रियाकलाप, तथा जीवन स्तर की दशा में सुधार पर संबंधित विभाग द्वारा एजेंडावार जानकारी प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने विभागीय अधिकारियों को बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण है सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलजुल कर प्रेम पूर्वक रहना है, जिससे जिले में भाईचारा एवं सौहार्द की भावना बनी रहे। उन्होंने उपस्थित जनों को किसी भी प्रकार के समस्या को अवगत कराने कहा जिससे कि समन्वय बनाकर निराकरण किया जा सके।
     बैठक के समिति के सदस्य, संबंधित विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें