ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: अवकाष के दिन भी बैंकों में तैनात रहेंगे सुरक्षा गार्ड

Admin

Mon, Jul 2, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- आये दिन बैंकों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के मध्य एडिषनल एसपी मेघा टेम्भुरकर ने सोमवार को जिला मुख्यालय में संचालित समस्त बैंकों के अधिकारियों की बैठक ली और एहतियात सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन के निर्देष दिये। गौरतलब है कि नवागंतुक पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल ने बैंकों की सुरक्षा, एटीएम पर अनिवार्य रूप से गार्ड रखने, कैश रकम ट्रान्सपोर्ट के पूर्व पुलिस को सूचना देने, बड़ी रकम निकालने के दौरान खाता धारक से पूर्ण तस्दीक कर रकम प्रदान करने व के साथ- साथ अन्य दिशा-निर्देशों के पालन हेतु बैंक के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया था। इसी परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर ने पुलिस कन्ट्रोल रूम सभाकक्ष में सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की और बैंक में सीसीटीव्ही कैमरा एवं अलार्म सिस्टम को पूरी तरह से दूरूस्त रखने, समय- समय पर जांच करने, बैंक एवं एटीएम में अनिवार्य रूप से गार्ड रखने, बैंक के गार्ड को बैंक की सुरक्षा सतर्कता पूर्वक करने हेतु निर्देशित करने, अवकाश का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों के द्वारा संभावित सेंधमारी के प्रयासों को असफल करने हेतु अतिरिक्त गार्ड रखने, बैंक के काउन्टर के अंदर बैंक कर्मचारी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश न देने हेतु निर्देशित किया गया। बैंक परिसर में लगे पुलिस कन्ट्रोल रूम के नम्बर की फ्लेक्सी बैठक में एएसपी टेंभुरकर ने खासकर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों को कहा कि बैंक के संचालन हेतु कैश रकम को बैंक से किसी दूसरे ब्रान्च पर ले जाने अथवा लाने के पूर्व उसकी सूचना पुलिस को देने, शाखा प्रबंधकों को असामाजिक तत्व के बैंक में आने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बैंक के अंदर एवं बैंक परिसर के आसपास संबंधित सीएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम का नंबर लेख किया हुआ फ्लैक्सी लगवाने के निर्देश दिये ताकि किसी आपात स्थिति में उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया जा सके। बैठक में सभी शाखा प्रबंधकों को सूरजपुर जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों सहित थाना चौकी प्रभारियों की टेलीफोन की सूची उपलब्ध कराई गई है। बैठक में सीएसपी डीके सिंह, एसडीओपी मनोज धु्रव, थाना प्रभारी दीपक पासवान, बैंक शाखा प्रबंधक अविनाश पाणिग्रही, सुशील कुमार, सुशंत कुमार, एनडी लहरे, अमिष पटेल, रंजू कुमारी, भोला सेन, व्ही.के.अग्रवाल, आरएल देवांगन, शैलेश कुमार, जैशन थामस, कविन्द्र रवि, संजीव दुबे, तापस भट्टाचार्य, गजेन्द्र केशरवानी, हीरालाल सिंह, महेन्द्र कुमार, हरिवन्दर सिंह, कौशल किशोर व अन्य शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें