ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: अवैध नशे के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Mon, Sep 11, 2023

सूरजपुर. सजग सूरजपुर अभियान के तहत झिलमिली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर बसदेई से बिक्री करने ओड़गी की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तरका चौक के पास घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित आसीम गुर्जर पिता विजेन्द्र 26 वर्ष ग्राम लांजित थाना ओड़गी को गांजा सहित पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि फिरदोस अंसारी निवासी ग्राम जूर से गांजा लिया है जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर फिरदोस अंसारी पिता स्व. गुलाम रसूल अंसारी 45 वर्ष निवासी ग्राम जूर, चौकी बसदेई को गांजा सहित पकड़ा। मामले में आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम गांजा कीमत करीब 23 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें