ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अवैध परिवहनकर्ताओं पर लगा 3 लाख 74 हजार 64 का अर्थदण्ड...

Admin

Fri, Jul 14, 2023

सूरजपुर.  खनिज शाखा विभाग के अंतर्गत खनिज अमला, राजस्व अमला एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा जिले में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले अवैध उत्खनन कर्ता, परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। जांच के दौरान खनिजों पत्थर, मिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईट, रेत आदि का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर ऐसे कार्यों में संलग्न मशीनरी एवं वाहनों को नियमानुसार जप्त कर अवैध उत्खनन, परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, तथा अर्थदंड की वसूली भी की जा रही है। माह जून 2023 में विभागीय अमला एवं जिले में गठित टास्क फोर्स द्वारा खनिज पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईंट, रेत अवैध परिवहन में संलग्न कुल 18 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से अर्थदण्ड के रूप में राशि रूपये 3 लाख 74 हजार 64 वसूलकर खजाना दाखिल कराया जा चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें