ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई.. 26 वाहनों पर चालानी कार्रवाई...

Admin

Thu, Dec 8, 2022

सूरजपुर.  खनिज अमला तथा जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने जिले में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। जांच के दौरान पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईंट, रेत आदि का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर मशीनरी एवं वाहनों को जप्त कर अवैध उत्खनन, परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, साथ ही अर्थदण्ड की वसूली भी की जा रही है। माह नवम्बर में विभागीय अमला एवं जिले में गठित टास्क फोर्स के द्वारा खनिज रेत, मिट्टी ईंट एवं गिट्टी का अवैध परिवहन में सलग्न 26 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से अर्थदण्ड के रूप में राशि रूपये 404809.00 (जिसमें खनिज रेत के 07 प्रकरण पर अर्थदण्ड की राशि रूपये 95325.00) वसूल कर खजाना दाखिल कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अवैध परिवहन में संलग्न 01 वाहन को जप्त किया गया है, जिस पर कार्यवाही प्रचलन में है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें