ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: अवैध रेत कारोबारियो को संरक्षण देना जिला खनिज अधिकारी को मंहगा पडा...रेत का अवैध भंडारण की जांच करने पहुचे अधिकारी पर लाठी डंडे से हमला...वाहन किया क्षतिग्रस्त...

Admin

Fri, Jul 9, 2021

सूरजपुर. जिले के खनिज विभाग की बात करे या पडोसी जिला सरगुजा की दोनो ही जगह पर बन्दरबाट है. फिलहाल सूरजपुर जिले में रेत की अवैध कारोबार को बढावा संरक्षण देना जिला खनिज अधिकारी को मंहगा पड गया है. आज रेत के अवैध भण्डार की जांच करने पहुचे प्रभारी जिला खनिज अधिकारी संदीप नायक पर पचिरा के ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पिटाई कर उनकी गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुरे मामले की शिकायत खनिज अधिकारी ने कोतवाली थाना से करने पर पुलिस ने चार ग्रामीणो पर धारा 186,332,353,427,294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है. खनिज अधिकारी संदीप नायक ने पुलिस को बताया कि वे पचिरा गिरवरगंज में लगभग 20 ट्रेक्टर रेत भण्डारण की जांच करने पहुचे थे निजी भूमि स्वामी मदेश्वर कुर्रे,संत लाल कुर्रे सहित दो अन्य ग्रामीणो से पुछताछ करने पर अश्लील गाली गलौज करते हुये उनके उपर लाठी डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया इस दौरान वे बचने के लिये गाडी भागने लगे तो उनकी वाहन पर हमला कर शीशा को तोड दिया. फिलहाल पुलिस ने चारो आरोपी मदनेश्वर कुर्रे,संतलाल कुर्रे,ललित कुमार,मनीष कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया है.
50 हजार की कर रहे थे मांग
इस पुरे मामले में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व कोतवाली थाने मे दिये आवेदन पचिरा निवासी महिला ने बताया की खनिज विभाग के अधिकारी एक सप्ताह पहले भी आये थे और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे मना करने पर आज खनिज विभाग के दो लोग उनके घर में घुसकर पुछताछ करने लगे जबकि उनके घर के लोग खेती बाडी में व्यस्त थे. इस तरह घर में घुसने पर आपत्ति जाहिर करने वह जातिगत गाली गलौज करते बदतमीजी करने लगे. बालु चोर कहते हुये जेल भेजने की धमकी देकर मारपीट करने लगे.
अवैध रेत तस्करों को बढावा देना मंहगा पडा
जिले में खुले आम अवैध रेत का कारोबार जारी है तो वही विभाग अवैध रेत कारोबारियों को संरक्षित कर अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के बजाया जमकर सुपोषित किये हुये है. अवैध कारोबार की सुचना देने पर उल्टे सीधे बात कर दलील देने वाले खनिज अधिकारी संदीप नायक अवैध रेत के कारोबार को लेकर हमेशा विवादो में घिरे रहे. लोग यहा तक आरोप लगाते है की अवैध रेत के बडे कारोबारियों को खुली छुट दे रखी थी जबकि छोटे मोटे कार्यवाही कर बस खानापुर्ति करते रहे. नतीजन बडे रेत माफिया के इशारे पर छोटे करोबारी पर कार्यवाही करना आज भारी पड ही गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें