ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: आकाशीय कहर- बैंक के सामने एक एक कर गिरने लगे ग्राहक

Admin

Fri, Jul 13, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर. जिले के भैयाथान स्थित सेंट्रल बैंक परिसर का नजारा उस वक्त बदल गया जब तेज गर्जना के साथ पास स्थित ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरी, आकाषीय बिजली गिरने से बैंक के चैनल गेट में करंट फैल गया और गेट से सटकर खड़े ग्राहक करंट के झटके से बेहोश होकर गिरने लगे। एक- एक कर झटके खाकर गिरते ग्राहकों को देखकर पहले तो किसी के समझ में कुछ नहीं आया फिर जब तक लोगों के समझ में आया तब तक इनकी संख्या बढ़कर 4 हो गई थी, भैयाथान के तहसीलदार सुरेश राय व जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की मदद से सभी को भैयाथान अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी सेहत में सुधार आया। उल्लेखनीय है कि जिले के भैयाथान बैंक में गुरुवार की दोपहर 3 बजे काफी संख्या में ग्राहकों की भीड़ लगी थी। इसी बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आकाषीय गर्जना के साथ बारिश शुरु हो गई। इसी बीच भैयाथान जनपद कार्यालय के सामने लगे ट्रांसफार्मर पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। और ट्रांसफार्मर धू धूकर जलने लगा। इसी दौरान सेंट्रल बैंक परिसर में भी अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पानी से बचने के लिए बैंक में लगे चैनल गेट से सटकर खड़े 4 लोग बेहोश होकर गिर गए। बेहोश हुए इन चारों का हुआ उपचार बेहोश हुए ग्रामीणों में ग्राम बांक निवासी 32 वर्षीय रामलाल, सिरसी निवासी 40 वर्षीय मोहन बरगाह व केंवरा निवासी 28 वर्षीय रूपन प्रसाद शामिल हैं। उन्हें तत्काल तहसीलदार सुरेश राय व जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की मदद से भैयाथान अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका उपचार कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि करंट के झटके लगने से युवक बेहोश हुए हैं, जिनकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें