ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: आखिरकार.. प्रेमी ही निकला कातिल...कातिल प्रेमी ने क़त्ल कर प्रेमिका का शव झाड़ियो में फेका था...जयनगर पुलिस ने किया खुलासा...

Admin

Mon, Sep 2, 2019

सूरजपुर- जयनगर पुलिस ने युवती के रक्त से सने शव मिलने का मामला सुलझा लिया है,युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने उससे पीछा छूड़ाने के लिए गला रेतकर की थी|मृतक युवती सरगुजा जिले के बतौली की रहने वाली थी जबकी अरोपी सलमान खान अम्बिकापुर का रहने वाला है|युवती की शव जयनगर थाना क्षेत्र में मिलने के कारण जांच जयनगर पुलिस कर रही थी लिहाजा उसे जांच में सफलता मिली और अरोपी सलमान खान हवालात के पीछे पहूॅच गया|पुलिस को युवती की सड़ी गली लाश पंडोनगर में मिली थी जिसके बाद पुलिस पातासाजी में जुटी थी उसी दौरान उसे जानकारी लगी की बतौली थाने में एक युवती की गुम रिपोर्ट दर्ज है|लाश की शिनाख्त उसके परिजनों ने उसके कपड़े से की|पुलिस को जांच में पता चला की युवती का अम्बिकापुर में रहने वाले सलमान खान से मोबाईल में बात होती थी| आरोपी ने बताया की युवती अपनी सहेलियों के साथ कैलाश गुफा गई थी जहां उसने अपने प्रेमी को फोन करके बुलाया और उसके साथ चली गई|घटना स्थल पर दोनो के बीच शादी करने को लेकर विवाद हुआ लेकिन आरोपी शादी से इंकार कर रहा था लेकिन जब युवती नहीं मानी तो आरोपी ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया|फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, एसआई विनित पाण्डेय, सुनीता भारद्वाज, एएसआई नवलकिशोर दुबे, राजाराम राठिया, आरक्षक दीपक दुबे, ललन सिंह, रवि पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, राजूरंजन सोनी एवं कृष्णा सिंह सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें