: आगामी विधान सभा निर्वाचन हेतु विहान समूह की महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
Admin
Wed, Sep 5, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर- आगामी विधानसभा निर्वाचन के तहत रैन बसेरा के सभा कक्ष में विहान महिला स्वसहायता समूह के महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण में मतदान संबंधित जानकारी दी गई। इस वर्ष मतदान में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता कायम रखने के लिये वीवीपीएटी मशीन के माध्यम से किया जाना है।
रैन बसेरा के सभा कक्ष में मतदाताओं हेतु ईवीएम मशीन एवं वीवीपीएटी मशीन का स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शन कर वैलेट यूनिट का कनेक्शन कर मतदाताओं को जानकारी जिला मास्टर ट्रेनर डॉ महेन्द्र पाण्डेय के द्वारा दिया गया। उन्होने बताया कि कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपीएटी मशीन का ग्रीन सिग्नल लगातार जलता रहेगा इससे यह संकेत मिलेगा कि मशीन बैटरी सही तरीके से जुडा हुआ है। मतदान केन्द्र में मतदान प्रारंभ होने के लिये वीवीपीएटी मशीन का वोटिंग पर्ची कम्पार्टमेंट में गिरेगा जो विधानसभा निर्वाचन के मतदाताओं के लिये उनके मताधिकार को दिखाने हेतु नयी मशीन लोगो में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। वीवीपीएटी मशीन के प्रर्दशखण्ड पर अभ्यर्थी का सरल क्रमाक, नाम, उसका सिम्बॉल अथवा चुनाव चिन्ह 7 सकेण्ड के लिए प्रर्दश होगा एवं पर्ची स्वतः कट होकर पर्ची कम्पाटमेंट में संग्रहीत हो जायेगा।
मतदाता जागरूकता अभियान के तह्त नवीन मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुका है। एवं किन्हीं कारणों से मतदाता का नाम छुट गया है, उक्त विहान समुह की महिला नाम जुडवाने में सहयोग प्रदान करेंगी। उक्त विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 7 सितम्बर तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यलय के केशव दास एवं प्रमोद तिर्की भी उपस्थित थे। मतदाता जागरूकता अभियान में समूह की दो महिलाओं को मास्टर ट्रेनर बनाया गया जिनमें गायत्री राजवाडे एवं पुजा गुर्जर है जो तहसील ओडगी के विभिन्न ग्रामों में प्रचार एवं प्रदर्शन करेंगीं। विहान कार्यक्रम के प्रभारी कलू सिंह चोयम भी उपस्थित थे।
मतदाता जागरूकता अभियान के तह्त नवीन मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुका है। एवं किन्हीं कारणों से मतदाता का नाम छुट गया है, उक्त विहान समुह की महिला नाम जुडवाने में सहयोग प्रदान करेंगी। उक्त विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 7 सितम्बर तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यलय के केशव दास एवं प्रमोद तिर्की भी उपस्थित थे। मतदाता जागरूकता अभियान में समूह की दो महिलाओं को मास्टर ट्रेनर बनाया गया जिनमें गायत्री राजवाडे एवं पुजा गुर्जर है जो तहसील ओडगी के विभिन्न ग्रामों में प्रचार एवं प्रदर्शन करेंगीं। विहान कार्यक्रम के प्रभारी कलू सिंह चोयम भी उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन