ब्रेकिंग

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

सूचना

: आरक्षक का मिला शव..... नाली में मिला शव......

Admin

Sun, Feb 7, 2021

सूरजपुर- जिले के रामकोला थाना में पदस्थ आरक्षक 38 वर्षीय शिवप्रसाद एक्का का शव पानी के लिए बनाये गये नाली में मिला. मृत आरक्षक की डियूटी शनिवार को प्रतापपुर में आयोजित किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित चक्का जाम के लिए लगाई गई थी। जहां से डियूटी पूरी कर शिवप्रसाद शनिवार की रात को पुलिस लाईन स्थित अपने क्वाटर के सामने पहुंचा और बाईक खड़ी कर घर के अंदर जाने से पहले कालोनी के पीछे लघुशंका के लिए गया था। जहां पैर फिसल जाने के कारण वह कालोनी के पानी निकासी हेतु बनाई गई नाली में मुंह के बल जा गिरा। जिसके वजह से उसके सिर में चोटें आई थी और चेहरा पानी व कीचड़ में फंस गया । जिससे उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी  रात को उस वक्त लगी जब कालोनी के अन्य लोग उस तरफ टहलने के लिए निकले थे। तभी उन्हें नाली के ऊपर शरीर का हिस्सा दिखा। जब पास में जाकर देखा तो शिवप्रसाद ओंधे मुंह पड़ा था। जिसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई और उसे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पीएम आदि के पश्चात आरक्षक के शव को उसके गृहग्राम लुंड्रा के ग्राम लमगाव कोट भिजवाया गया है। बताया गया है कि मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे है।  हादसे के बाद से बच्चो व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें