ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: आरटीआई एक्टिविस्ट ने पहाड़ी कोरबा के हत्यारे प्रवीण अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल उर्फ मग्गू की गिरफ्तारी की मांग की,सरगुजा आई जी सरगुजा को दिया आवेदन... 

Admin

Tue, May 20, 2025

सौरभ द्विवेदी

सरगुजा. आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता डीके सोनी ने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा संभाग अंबिकापुर के समक्ष आवेदन पहाड़ी कोरबा के हत्यारे प्रवीण अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल उर्फ मग्गू की गिरफ्तारी की मांग की है. सरगुजा आई जी सरगुजा को दिया आवेदन में बताया गया है कि बलरामपुर जिले के राजपुर थाना के बारियो चौकी अंतर्गत ग्राम भेस्की में सामुदायिक भूमि को धोखाधड़ी से हड़पने एवं कथित प्रताड़ना से तंग आकर भईरा कोरवा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके आधार पर मृतक के पुत्र संतलाल ने थाना बरियों में शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें यह बताया गया कि मृतक की पत्नी की भूमि जिसका भूमि खसरा क्रमांक 210, 213/2, 215, 240/10, 241/1, 245 रकबा 0.656, 0.097, 0.150, 1.259, 0.172, 0.134 हेक्टर भूमि जो ग्राम भेस्की में स्थित है मृतक की पत्नी जूबारो को खाता खुलवाने के नाम पर राजपुर लाकर पटवारी की सांठ-गांठ से बिना किसी के सहमति से चौहद्दी कटवा लिया गया जबकि जमीन में कई खातेदार है।        भईरा कोरवा के मामले में बरियों चौकी में अपराध क्रमांक 90/2025 अंतर्गत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत आरोपी प्रवीण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल  उर्फ मग्गू ,राजपुर यशवंत कुमार, राहुल सिंह, शिवराम, महेंद्र गुप्ता एवं उदय शर्मा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध गया है जिसमें पुलिस चौकी बारियों के द्वारा कुछ आरोपियों को पड़कर जेल भेजा गया है लेकिन उक्त मामले के महत्वपूर्ण आरोपी एवं मास्टरमाइंड प्रवीण अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल उर्फ मग्गू अभी भी फरार है तथा वह अपनी धनबल के प्रभाव से बचने का प्रयास कर रहे हैं जबकि उपरोक्त दोनों की गिरफ्तारी कराया जाना आवश्यक है।आरोपी प्रवीण अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल उर्फ मग्गू के द्वारा बरियों एवं राजपुर क्षेत्र में अवैध तरीके से क्रेशर का संचालन किया जाता है तथा करोड़ों रुपए के शासन के टैक्स की चोरी भी की गई है जो क्रेशर संचालन किया जा रहा है और जितनी भूमि में उनके द्वारा पत्थर निकालने का काम किया गया है उतने पत्थर निकालने के संबंध में शासन को सही जानकारी नहीं दी गई है क्योंकि शासन को सही जानकारी देते तो उन्हें करोड़ों रुपए का टैक्स शासन को जमा करना पड़ता है इसी प्रकार अवैध तरीके से पत्थर का उत्खनन कर करोड़ों का चूना शासन को लगाया गया है एवं शासन के साथ भी धोखाधड़ी की गई है जिसके संबंध में भी अलग से कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। आरोपी प्रवीण अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल उर्फ मग्गू का संपर्क बलरामपुर के कुछ ऐसे अधिकारियों से है जो उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं तथा खनिज विभाग कार्यालय बलरामपुर में जो आग लगा था उसमें उपरोक्त दोनों आरोपियों के पूर्ण संलग्नता है क्योंकि इनके द्वारा शासन को करोड़ों नहीं अरबो रुपए की टैक्स की चोरी की है और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से टैक्स जमा करने का लेख किया गया था उक्त दस्तावेजों को जलवाने में प्रवीण अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल उर्फ मग्गू का पूर्ण हाथ है इसलिए भी उनके विरुद्ध कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें