ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने कैंसर व गर्भाशय की बीमारी से ग्रसित दो लोगो की आर्थिक सहायता...

Admin

Fri, Jul 14, 2023

सूरजपुर/14 जुलाई 2023/ श्रीमती रश्मि अग्रवाल पति दिनेश कुमार अग्रवाल, भैयाथान रोड निवासी जो कि गर्भाशय की समस्या से जूझ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं पैसे की व्यवस्था नहीं होने के कारण इलाज नहीं करा पा रही है। रश्मि ने कलेक्टर के समक्ष आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसी प्रकार श्लोक कुमार साहू आ. स्व. शारदा प्रसाद साहू ग्राम ब्रम्हपुर पो. कंचनपुर वि.ख. प्रेमनगर के माता सुमीत्रा साहू कैंसर रोग से पीड़ित है। जिसका ईलाज बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर से हुआ है। जिससे आवेदक आर्थिक रूप से टूट चूके है, एवं पैसे के अभाव में नियमित जांच के लिए रायपुर ले जाने में असमर्थ है। उन्होंने भी कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। ताकि माता को नियमित जांच हेतु रायपुर ले जा सके। दोनों आवेदकों की परेशानियों को देखते हुए कलेक्टर, अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने सचिव रेडक्रॉस डॉ. आर.एस. सिंह को निर्देश दिया गया। इसी के परिपालन में आज सचिव रेडक्रॉस डॉ. आर. एस. सिंह के द्वारा रश्मि अग्रवाल को पच्चीस हजार रुपये एवं श्लोक कुमार साहू को पंद्रह हजार रुपये का चेक प्रदाय कर आर्थिक सहायता की गयी। बैंक चेक प्राप्त कर आवेदकों ने कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी का आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें