ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: उलटे सीधे काम करो...अवैध कारोबारियों को संरक्षण दो...शराब गांजे की कम मात्रा बनाओ...फर्जी गवाह बनाओ और उत्कृष्ट कार्यो का सम्मान पाओ...सूरजपुर पुलिस

Admin

Tue, Jan 28, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर जिले में पुलिस की संदिग्ध कार्यप्रणाली किसी से छुपी नही है अपराधियो को बढावा देने वाले,खुद वर्दी की आड मे अपराधिक गतिविधियां संचालित करने,जिसकी विभागीय जांच तबादला के बावजुद कप्तान की चमचागिरी उत्कृष कार्य करने वालो का सम्मान किया जा रहा है। बहुत कुछ इसी तर्ज में बिहारपुर चांदनी की पुलिसिंग देखने को मिला|जाँच नाका से बिहारपुर पुलिस थाने के बीच रास्ते से गायब हो गया 1068 नग अवैध अंग्रेजी शराब बरहाल बिहारपुर चांदनी कार्रवाई में द‍िखाया 24 पाव शराब| खुद को सुपर हीरो पुलिस समझने वाली पुलिस की हालत पतली हो गई है|मेहनत कोई और करे मलाई पुलिस खा जाये अक्सर एसा होते आ रहा था पर इस बार पुलिस की चोरी बीच बाजार पकड़ी गई|

ज‍िले में अवैध रूप से धान पड़ोसी राज्यों से खपाने के लिए सरहदी क्षेत्रों पर रोकने व जांच के लिए स्थापित चेकपोस्ट नवाटोला जो मध्यप्रदेश की सीमा से लगी हुई है। यहां पर  25 जनवरी के रात में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की अवैध खेप करीब 1092 नग नवाटोला चेकपोस्ट पर उपस्थित राजस्व विभाग के पटवारी अभिषेक त्रिपाठी और उनकी टीम द्वारा वाहन की जांच के दौरान मिलने पर पूछताछ करने पर संदिग्ध स्थिति में बोलेरो वाहन का चालक व एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब वाहन की जांच टीम ने जांच किया तो करीब 1092 नग अंग्रेजी शराब करीब 22 पेटी रखी हुई मिली। 


इसकी जानकारी धान खरीदी के दौरान जांच चेकपोस्टो व टीमों के सूचना आदान प्रदान के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में दी गई। इसके बाद सूचना जब पुलिस थाने बिहारपुर को दी तो 26 जनवरी को मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक रामलगन को शराब को स्थानीय वाहन से लोगों की उपस्थिति में सुपूर्दगी पंचनामा बनाकर सौपा गया। वहीं जब मामले पर पुलिस थाने द्वारा मामले पर अपराध दर्ज किया गया तो मात्र 24 पाव शराब जब्‍ती बताया गया है। 
राजस्व विभाग के कर्मचारी ने सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप पर जब पंचनामा सहित फोटो को वायरल किया तो यह सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें करीब 1068 नग अंग्रेजी शराब की जब्‍ती ही मामले में संबंधित थाने द्वारा नहीं करने का आरोप ने सनसनी फैला दी है। पुलिस विभाग के अधिकारियों में जहां थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह जहां काल रिसीव नहीं कर रहे हैं तो एसडीओपी मंजूलता बाज ने मामले पर हैरत जताते हुए कहा कि उन्हें केवल 24 पाव ही शराब जब्‍ती की जानकारी मिली है। बहरहाल इस मामले पर अधिकृत रूप से पुलिस विभाग के आलाधिकारी कुछ भी अधिकृत रूप से बताने की जगह मामले पर जानकारी प्राप्त कर ही कुछ कहने की बातें कह रहे हैं। 


चेकपोस्ट पर पदस्थ राजस्व विभाग के पटवारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया क‍ि अपनी टीम के साथ वाहनों की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 16 बी 3755 जो मध्यप्रदेश से बिहारपुर जाने की बातें कहते हुए चालक ने वाहन को रोका, जांच के दौरान वाहन के अंदर से गोवा शराब 18 पेटी जिसमें प्रति पेटी में 50 नग करीब 900 नग, दो पेटी इंपिरियल ब्लू ब्रांड की शराब प्रति पेटी 48 नग करीब 96 नग और दो पेटी मैकडावल शराब दो पेटी करीब प्रति पेटी 48 नग करीब 96 नग कुल 1092 नग अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बोलेरो वाहन से मिलने पर इसकी सूचना स्थानीय बिहारपुर थाने में दी। ज‍िसपर 26 जनवरी को दोपहर में मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक रामलगन को मौका पंचनामा बनाकर शराब को स्थानीय रहवासी के वाहन से थाने को शराब भेजवा गया। इसके अलावा उन्होंने इस मामले के संबंध में धान खरीदी के लिए बने अधिकारि‍क व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी सूचना भी प्रेषित किया। इस ग्रुप में जहां कलेक्टर के साथ जिले के एसपी सहित आलाधिकारियों के नंबर भी दर्ज हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि संबंध में जब पुलिस कार्रवाई की जानकारी म‍िली तो हैरत में पड़ गए और इसे सोशल साइट्स पर एक स्थानीय ग्रुप में जानकारी को सार्वजनिक कर करीब 1068 नग शराब गायब होने की बातें कही हैं। 


वहीं पुलिस थाना चांदनी में दर्ज अपराध में बताया गया है कि चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस ने बोलेरो से अवैध तरीके से गोवा शराब का परिवहन करने पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बोलेरो व शराब जब्त कर लिया है। पुलिस का दावा है क‍ि चांदनी पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवपहरी मध्यप्रदेश की ओर से एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक सीजी 16बी 3755 में अंग्रेजी शराब लाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन पहुंची जिसे बेरियर बंद करके रोका गया। बोलेरो की तलाशी में सीट के नीचे एक कार्टून में 24 पाव गोवा अंग्रेजी शराब 180 एमएल का बरामद हुआ। पुलिस तस्दीक कार्रवाई में लगी थी, इसी बीच बोलेरो का चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए पहाड़ी की ओर भागने लगा, जिसका पुलिस ने पीछा किया लेकिन उसे गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली। पुलिस ने भगोड़े आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 2015 की धारा 34 (1) (क) की कारवाई की है। वहीं दूसरी तरफ जिस वाहन की जब्‍ती कि दावा पुलिस कर रही हैं, वह अभी भी चेकपोस्ट के पास खड़ी है। 
इस मामले पर सूरजपुर एएसपी हरीश राठौर ने कहा क‍ि मुझे कुछ नहीं पता है

पुलिस की अधिकारियो की अपराधो की जाँच करते करते अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक इतने उलझ गये की जिले के थानों की गतिविधियों की जानकारी ही नहीं रहती|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें