ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: ऊर्जा एवं जल संरक्षण का एक दिवसीय कार्यशाला...किसानों को किया जागरूक....

Admin

Sat, Dec 3, 2022

सूरजपुर.   ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी इफ़ेसियेंसी, भारत सरकार द्वारा किसानों में ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु देशभर मे व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बी. ई. ई. के निर्देशानुसार क्रेडा द्वारा ऊर्जा दछ सिंचाई पंप के उपयोग एवं जल संरक्षण को प्रोत्साहित किये जाने के लिये 02 दिसंबर 2022 को जिला पंचायत संसाधन केंद्र जिला सूरजपुर में ऊर्जा एवं जल संरक्षण हेतु किसानों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें सूरजपुर जिले के सभी 6 विकासखंड के 75 कृषकों ने भाग लिया एवं ऊर्जा तथा जल सरंक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत के उप संचालक ऋषभ सिंह चंदेल, एवं प्रवक्ता के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. तिग्गा, अधीक्षण अभियंता ए. के. अग्निहोत्री क्रेडा, डॉ. प्रीतँसो भगत कृषि विज्ञान केंद्र अंबिकापुर, सहायक संचालक कृषि डी. एस. पैंकरा, संदीप सिन्हा, सीएसपीडीसीएल के सहायक अभियंता बंश रूप मरकाम एवं सहायक अभियंता, सहायक अभियंता क्रेडा, एवं क्रेडा जिला कार्यालय सूरजपुर के अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें