ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: ऋण लेने हेतु अंत्यावसायी सहकारी समिति में आवेदन आमंत्रित

Admin

Mon, May 22, 2023

सूरजपुर.  राष्ट्रीय निगम की योजनाओं में अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु स्मॉल बिजनेस योजना (कृषि क्षेत्र) एवं स्माल बिजनेस हेतु जिले को लक्ष्य प्राप्त हुआ है। ऋण लेने हेतु इच्छुक आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. सूरजपुर (छ.ग.) में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। साथ ही जिले में बैंक प्रवर्तित योजना अंत्योदय स्वरोजगार एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना में भी जिले को लक्ष्य प्राप्त हुये है। अतः आवेदन पत्र कार्यालय दिवस में आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा किये जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम दिनांक 02 जून 2023 है। आवेदक आवेदन जमा करते समय निम्नलिखित शर्तों का पालन करेंगे। आवेदक जिले का मूल निवासी हो। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष तक के बीच हो। आवेदक की वार्षिक आ ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र 3,00,000 से अधिक की न हो एवं वर्ग का प्रमाण पत्र राजस्व अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। आवेदक की जाति सम्बंधी प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी का प्रस्तुत करना होगा। आवेदक किसी भी वित्तीय संस्था का कर्जदार न हो, का बकाया प्रमाण पत्र लगाना होगा। आवेदक का शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र। आवेदक का राशन कार्ड, मतदाता सूची, निर्वाचन कार्ड। आवेदक का आधार कार्ड। आवेदक का बीमा पॉलिसी हो एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति, अंत्योदय स्वरोजगार एवं आदिवासी स्वरोजगार हेतु आवेदक की वार्षिक आय 1,50,000 से अधिक न हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें