ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: एक ऐसा विद्यालय जहां बरसात में भीगते हुए छात्राओं को झाड़ियों की ओट में जाना पड़ता है शौच के लिए

Admin

Thu, Jul 26, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जब पूरे भारत वर्ष में खुले में शौच की परम्परा पर रोक लगाने अभियान चलाया गया हो और ऐसे में तहसील मुख्यालय ओड़गी के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को शौच के लिए झाड़ियों का सहारा लेना पड़ता हो तो यह दृश्य देखकर जिले में स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के कागजी आंकड़ो का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि तहसील मुख्यालय ओड़गी स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 358 छात्राएं अध्ययनरत है और इन 358 छात्राओं के लिए महज 4 शौचालयों की एक यूनिट ही बनाई गई है, जो नाकाफी होने से छात्राओं को लघुशंका और शौच के लिए विद्यालय परिसर से बाहर झाड़ियों की ओट का सहारा लेना पड़ रहा है। जो न तो व्यवस्था की दृष्टि से उचित है और न ही छात्राओं की सुरक्षा दृष्टि से ही उपयुक्त है। 10 शौचालयों का सेटअप जरूरी जनपद पंचायत ओड़गी के जनपद सदस्य राजेष तिवारी ने छात्राओं की इस समस्या की ओर ध्यानकर्षित कराते हुए बताया कि खुले में शौच के लिए मजबूर छात्राओं को तो अक्सर मनचलों की शरारतों का शिकार होना तो पड़ता ही है, साथ ही बरसात के दिनों में स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से भी घातक है। उन्होंने विद्यालय परिसर में 10 नग नये शौचालय के निर्माण की मांग उच्चाधिकारियों से की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें