ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: एक ओर कोरोना संक्रमितो की मौत हो रही थी वही दुसरी ओर कोविड अस्पताल के सामने गुंजी किलकारी....

Admin

Thu, May 13, 2021

सूरजपुर. रामानुजनगर विकासखण्ड के उमापुर ग्राम की कोरोना संक्रमित महिला जो गर्भवती थी जिसे उपचार के लिये सूरजपुर के कोविड अस्पताल लाया गया था जहा उसे चिकित्सालय में ना दाखिल कर बाहर ही तडपते रही. घंटो प्रसव वेदना से कराहाती रही महिला को मितानिनो की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया और उसने एक पुत्री को जन्म दिया जहा नवजात की किलकारी ने परिजनो को राहत दी. उल्लेखनिय है कि बुधवार को जहा एक ओर कोरोना संक्रमितो की मौत हो रही थी वही दुसरी ओर एक राहत भरी खबर भी आई कि उमापुर ग्राम की एक विवाहिता जो गर्भवती थी और कोरोना संक्रमित होने के कारण उसे कोविड अस्पताल सूरजपुर लाया गया. जहा चिकित्सको ने पुन अपने पेशे को शर्मशार करते हुये उस प्रसव वेदना में कराहती महिला की चीख भी नही सुनाई दी और जच्चा बच्चा दोनो को अपने हाल पर चिकित्सालय के सामने बेबस छोड दिया किन्तु कुदरत की मेहरबानी से मितानिन और अन्य महिलाओ की मदद से उसका सुरक्षित प्रसव कराया और एक नवजात शिशु को जन्म दिया. मामले को तुल पकडता देख अपनी गलतियो पर पर्दा डालने के लिये आनन फानन में चिकित्सको ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती किया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें