ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: एक घण्टे की झमाझम बारिश से जिला अस्पताल में बाढ़ जैसे हालात......

Admin

Thu, Oct 8, 2020

सूरजपुर- गुरुवार को जिला अस्पताल में बाढ़ जैसी स्थिति का नजारा था। हालांकि इससे कोई नुकसान तो नही हुआ है लेकिन बारिश के पानी को बाहर निकालने के लिए घण्टो जदोजहद करनी पड़ी। अस्पताल कर्मचारी बताते है कि यह कोई आज की समस्या नही है यहां बारिश में तो पानी का जमा हो जाना आम बात है। बस आज फर्क यह है कि पानी आज हाल के अंदर पहुँच गया। गौरतलब है कि जिला अस्पताल सड़क से काफी नीचे बना हुआ है। नए भवन को मंजूरी देते वक्त तत्कालिक अधिकारियों ने भविष्य में होने वाली दिक्कतों पर दूरदर्शिता नही दिखाई जिसका खामियाजा आज आम लोगो से लेकर अस्पताल प्रबंधन तक को भुगतना पड़ रहा है। बताया जाता है कि बारिश के दिनों में सामने से लेकर पीछे तक तालाब जैसी स्थिति रहती है। स्टोर रूम में कई बार पानी जमा हो जाता है जिससे दवाओं के खराब होने का खतरा बना रहता है। गुरुवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और करीब एक घण्टे तक झमाझम बारिश हुई तो जिला अस्पताल में बाढ़ जैसे हालात बन गए। कर्मचारियों ने बताया कि छत से निकलने वाले पानी का पाइप फट गया जिससे बारिश का पूरा पानी कमरे के अंदर गिरने लगा। देखते देखते स्थिति यह हो गई कि ड्रेसिंग रूम,इंजेक्शन रूम, इमरजेंसी रुमो सहित हाल में घुटनो तक पानी भर गया और कर्मचारी इधर उधर भाग कर बारिश से बचने का उपक्रम करते रहे। बारिश थमने के बाद सफाई कर्मचारी पानी बाहर निकालने सक्रिय रहे। संयोग था कि जब बारिश हुई उस समय अस्पताल में ओपीडी का समय नही था । जिससे मरीज ,डॉक्टर आदि नही थे जिससे परेशानी कम हुई और नुकसान भी नही हुआ ।यह स्थिति ओपीडी के समय होती तो अफरा तफरी की स्थिति बन जाती। कर्मचारियों ने तत्काल ठीक कराने की गुजारिश की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें