ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: एक महिने से ज्यादा चले रोको अउ टोको अभियान का हुआ समापन....कोविड व्यवहार व उससे सुरक्षा सावधानियो को लेकर किया जा रहा था जागरुक....

Admin

Sat, Jul 31, 2021

सूरजपुर. नगर में 25 जुन से शुरू यूनिसेफ, मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स व एमएसएसवीपी,जिला प्रशासन के सहयोग से रोको अउ टोको अभियान का शनिवार को समापन कर दिया गया.आखिरी दिन नगर के कर्मा चौक पर जनपद पंचायत सूरजपुर के अध्यक्ष जगलाल सिह देहाती अभियान से जुड कर लोेगो को कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने की समझाईश दी. रोको अउ टोको अभियान नगर में एक महिने के दौरान नगर के 18 वार्डो के पारा मोहल्लो में भ्रमण कर लोगो से जन संपर्क कर कोरोना नियमो के पालन की समझाइश,सावधानी, सुरक्षा की जानकारी देने के साथ ही शतप्रतिशत टीकारण के लिए प्रोत्साहित किया गया. तो वही नगर के चौक चौराहों की दुकान सहित सर्वाजनिक स्थानो पर बगैर मास्क के सडक पर चल रहे लोगो को रोक और टोक कर मास्क लगाने की अपील कर जरूरतमंदों को मास्क का वितरण कर दुकानदारों से कोविड व्यवहारों में मास्क पहनना, शारीरिक दूरी रखना, साबुन से हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाली जगह से बचने के लिये अपील किया गया. पम्पलेट,स्टीकर, प्रचार वाहन सहित अन्य माध्यमो से लोगो को जागरुक कर कोरोना टीकाकरण करने का आग्रह किया गया. अभियान को संचालित कर रहे संयोजक राजेश सोनी ने बताया कि रोको अउ टोको अभियान को सभी वर्ग के लोगो का समर्थन मिला साथ ही बढ चढ कर अभियान से जुडकर कोविड के प्रति लापरवाह रहे लोगो को सजग कर कोविड से सुरक्षा सावधानियो के साथ कोविड मुक्त समाज करने के लिये शत प्रतिशत कोविड वैक्सीन लगवाने के लिये लोगो को प्रेरित किया गया. उन्होने बताया कि इस दौरान जिले के कलेक्टर डा0 गौरव कुमार सिह का मार्गदर्शन, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग,नगर पालिका, जनप्रतिनिधि सहित नगर के वरिष्ठ व युवा कलमकारों का विशेष सहयोग मिला. जिससे यह अभियान एक महिने से ज्यादा दिनो तक चला. रोको अउ टोको अभियान के अंतिम दिन अमीर खान, शमरोज खान, सुभाष गुप्ता, कौशलेन्द्र यादव, नीरज साहू, हासिम खान, सविना मंसुरी,विनीता सिन्हा, साबरीन फातिमा, शीतल राजपुत, गीता गिरी, कार्तिक मजुमदार, रमेश साहु, गोविंदा साहु, जिलेज साहु, सोमनाथ राजवाडे व अन्य स्वंम सेवक उपस्थित थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें