ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: एक माह से जमे हुए है गजराज...गांव में विचरण कर मचा रहे आतंक...

Admin

Tue, Sep 12, 2023

सूरजपुर. चाँदनी बिहारपुर के गांव में बहरादेव हाथी एक माह से विचरण कर आतंक मचा रहा है खेत मे लगी फसल के साथ घर मे रखे अनाज को खाकर चट कर रहे है। जिससे ग्रामीण भय के साये में जीने को विवश है। बिन बुलाये मेहमान बने बहरादेव हाथी बिहारपुर क्षेत्र के मोहरसोप,कछिया,नवडीहा सहित बसनारा में एक माह जमे हुए है शाम होते ही गांव पहुँचकर घर को तोड़फोड़ कर रखे अनाज खाकर हजम कर रहे तो वही खेत, बाड़ी में लगे मक्का, धान की फसल को खाकर बर्बाद करने में लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हांथी प्रभावित क्षेत्र ग्राम मोहरसोप, बसनारा,कछिया,नवाडीह वन क्षेत्र से लगा हुआ गाँव है पिछले 3 वर्षों से लगातार हाथी आकर खेत मे लगी फसल को खा कर बर्बाद कर रहे है। हाल में एक माह से बहरादेव हाथी घूम घूमकर ग्रामीणों के आशियाने को उजाड़ कर रखे अनाज चट करने में लगा है जिससे ग्रामीणों को जानमाल का खतरा बना रहता है। पिछले साल हाथियों ने 26 पंडो जनजाति के ग्रामीणों के घर को तोड़कर बेघर कर दिया था। गौरतलब है कि यह वही बहरादेव हाथी है जो दो बार मोहरसोप के पुलिस चौकी में धावा बोलकर हलाकान कर पुलिस की नींद हराम कर दिया था। शाम ढलते ही गांव सड़क में आकर रास्ता अवरोध कर हलाकान कर आतंक मचाने में लग जाता है। बहरहाल ग्रामीणों ने आतंक का पर्याय बने बहरादेव हाथी को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजने की गुहार लगाई है।

3 हाथी के 2 बच्चे है मौजूद...

वन विभाग के वनपाल श्रीराम गुर्जर ने बताया कि बहरादेव हाथी एक दिन पूर्व क्षेत्र से जा चुका है अभी हाल में 3 हाथियों के साथ उसके 2 शावक कछिया और मोहरसोप के जंगल में मौजूद है जो रात होते खेतो की तरफ रुख कर लगे फसल खा कर वापस जंगल लौट जाते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें