ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: एक साथ रोपे गये पौने दो लाख पौधे

Admin

Wed, Jul 11, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- वृक्षारोपण महाभियान आज पूरे सूरजपुर जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के सभी वर्गों के लोगों ने वृक्षारोपण महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जिले में एक साथ पौने दो लाख पौधे लगाए। वृक्षारोपण महाअभियान पर आज ग्राम पंचायत करकोटी में कलेक्टर केसी देवसेनापति एवं ग्रामीण जनों द्वारा पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, स्कूली बच्चों के साथ एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाईड के बच्चों ने भी वृक्षारोपण किया। महावृक्षारोपण अभियान में फलदार, छायादार वृक्षों के साथ-साथ औषधिय पौधो का भी रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और वन भी जीवन देता है। जल और वन दोनों को बचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद उसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा बच्चों की तरह पौधों की देख-भाल करना चाहिए और कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर हमर सूरजपुर हरियर सूरजपुर बनाने की अपील की। उन्होंने उपस्थित प्रत्येक लोगों से कहा कि अपने आंगन या बाड़ी में पेड़ अवश्य लगाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें