: एक ही परिवार के चार लोगो की एक साथ निकली अर्थी....पुरे गांव की आखे हुई नम....सडक हादसे में माता पिता सहित दो बच्चे की हुई थी मौत....
Admin
Fri, Mar 12, 2021
राजेश सोनी
सूरजपुर-ग्राम पस्ता में आज उस समय पूरे गांव की आंखे नम हो गई जब एक ही परिवार की चार लोगो की एक साथ अर्थी निकली. कोई ऐसा शख्स नही था जिसके चेहरे पर गम की लकीरें न थी. गुरुवार रात को दर्दनाक सड़क हादसे में माता पिता व दो बच्चे के साथ चार की मौत होने के बाद आज गांव में अंतिम संस्कार किया गया. मृतक आशिष कुमार प्रजापति 35 वर्ष सपरिवार अंम्बिकापुर जा रहे थे. कर्मा चौक के पास सामने से आ रहे मिनि टृक क्रमांक सीजी 15 एसी 0776 ने टक्कर मारते हुये कुचल दिया जिससे मौके पर ही लीलावती 28 वर्ष के साथ आदर्श कुमार 4 वर्ष की मौत हो गई थी. दो घायलो को आस पास के लोगो ने जिला अस्पताल लाया गया जहा पर ईलाज के दौरान आशिष कुमार प्रतापति की मौत हो गई. 4 माह के दुध मुहे बच्चे आशु को बचाने की डाक्टरो ने अथक प्रयास किया लेकिन अम्बिकापुर पहुचते ही आशु की मौत हो गई थी. घटना की जानकारी लगने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. शुक्रवार को बेहद गमगीन माहौल में पति पत्नी व दो पुत्रो को अंतिम विदाई दी गई ।
प्रशासनिक उदासीनता का आरोप
नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष व भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने जिले में बढती सडक दुर्घटना होने पर चिन्ता व्यक्त की है श्री गुप्ता ने कलेक्टर से मुलाकात कर प्रशासनिक उदासिनता का आरोप लगाते हुये बताया कि एनएच से लगे कर्मा चौक व रिंगरोड में चौक चौराहो पर पर्याप्त रोशनी नही है रैलिंग के बीच छोडे गये गैप को भरने के साथ स्टृीट लाईट व स्पीड ब्रेकर बनवाने की आवश्यकता जताई है. उन्होने शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सिग्नल लगाने की कलेक्टर से अनुरोध किया है।
सडक दुर्घटना के बाद जागा प्रशासन
नगर के कर्मा चौक पर आये दिन सडक दुर्घटना होने से कई लोग काल के गाल में समा चुके है तो कई दुर्घटना से शारीरिक रुप से अक्षम हो गये है इतना सब होने के बाद भी प्रशासन द्वारा किसी तरह की कोई पहल नही किया गया. गुरुवार को हुये सडक दुर्घटना में एक परिवार के चार लोगो की मौत के बाद प्रशासन की नींद टुटी है और आज कर्मा चौक के पास स्टाॅपर आदि लगाकर रफ्तार को कम करने की कोशिश की जा रही है. बताया गया है कि कलेक्टर,एसपी,आरटीओ सहित एनएच के अधिकारी भी मौके पर पहुच कर दुर्घटना रोकने रफ़्तार कम करने का स्थायी हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन