ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: एच.एस. व बी.क्यू. टीकाकरण का सघन अभियान चलाकर पशुओं को संक्रमण से बचाएं...

Admin

Fri, Jun 2, 2023

सूरजपुर. वर्षा ऋतु से पूर्व गोवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं में गलघोंटू एवं एकटंगिया बीमारी से बचाव हेतु जिले में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। गलघोंटू एवं एकटंगिया दोनों जीवाणु जनित रोग है। गलघोंटू बीमारी में पशुओं को तेज बुखार, आँखों में सूजन के साथ-साथ गले में संक्रमण होता है। जिससे पशु को सांस लेने में परेशानी होती है एवं घर्र-घर्र के आवास के साथ मुंह से लगातार लार बहने लगता है। एकटंगिया बीमारी में भी तेज बुखार होता है। साथ में जांघ की मांसपेशी में दर्द युक्त सूजन होता है जिसे दबाने पर चर्र-चर्र की आवाज आती है जिससे पशु को चलने में परेशानी होती है। एकटंगिया रोग के लिये 04 माह से 02 वर्ष के पशु अति संवेदनशील होते है, जबकि गलघोंटू 04 माह के ऊपर के सभी पशुओं में होने की संभावना रहता है। जिले में गलघोंटू एवं एकटंगिया टीकाकरण अभियान चल रहा है जिसमें सभी गोवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं में एच.एस. व बी.क्यू. का टीका मुफ्त में गौठान एवं गौठान ग्राम में पशुधन विकास विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। सभी पशुपालकों से अनुरोध किया जाता है कि एच.एस. व बी.क्यू. प्रतिबंधात्मक टीकाकरण कराकर होने वाले बीमारी एवं आर्थिक हानि से बचायें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें