: एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक ने ली जिले की बैठक
Admin
Sat, Jul 28, 2018
प्रवेश गायेल
सूरजपुर- एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक एवं सरगुजा संभाग प्रभारी ठाकुर श्रवण बरदयाल एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी दीपांकर दास, जिलाध्क्ष जाकेश राजवाड़े की उपस्थिति में एनएसयूआई के जिला, विधानसभा व ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय विश्राम गृह सूरजपुर में रखी गयी। जिसमे संगठन की मजबूती, कार्यकरिणी विस्तार एवं अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। ठाकुर श्रवण ने बताया कि एनएसयूआई राजनीति की प्रथम सीढ़ी है और इसका प्रथम कार्य छात्रों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है एनएसयूआई की राजनीति कॉलेज व स्कूलों से प्रारंभ होती है उन्होंने बताया कि जिस प्रकार दिल्ली विश्वविद्यालय में 3 सालो के बाद एनएसयूआई ने संघर्ष करके छात्र संगठन का चुनाव जीता था उसी प्रकार यहाँ भी संघर्ष करने की आवश्यकता है ठाकुर श्रवण ने पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए है बैठक की अगली कड़ी में कार्यालय प्रभारी दीपांकर दास, जिलाध्यक्ष जाकेश राजवाड़े, विधानसभा उपाध्यक्ष आकाश साहू, अभितेश तिवारी, विभु प्रताप सिंह एवं अन्य पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को सम्बोधित किया और बैठक में पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर जोर देने की बात कही ।
उन्होंने बताया कि गत 2014 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के दम पर ही भाजपा की सरकार बनी थी इसलिए एनएसयूआई पदाधिकारियों को सोशल मीडिया में एक्टिव रहने के निर्देश दिए और साथ ही छात्र-युवा विरोधी नीतियों पर विरोध करने एवं शिक्षा के व्यापारीकरण के मुद्दे, बेरोजगारी के मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाने के विषय मे चर्चा की गई इस बैठक में मुख्य रूप से एआईसीसी के सदस्य सुनील अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि नरेश राजवाड़े, कालीचरण अग्रवाल, जाकेश राजवाडे, विभु प्रताप सिंह, अभितेश तिवारी, आकाश साहू, बबलू राजवाड़े, मौसिम खान, कौनेन अंसारी, लोकेश गोस्वामी, विष्णु साहू, अफरोज अंसारी, जाहिद राजा, हसीब अंसारी, नोएल तिग्गा, अनिल राजवाड़े, गौरव तिवारी, आस्तिक प्रताप सिंह, सोनू राजवाड़े, कन्हैया राजवाड़े, अंजर आलम, भुवनेश्वर राजवाड़े, गोपी सोनवानी एवं अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि गत 2014 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के दम पर ही भाजपा की सरकार बनी थी इसलिए एनएसयूआई पदाधिकारियों को सोशल मीडिया में एक्टिव रहने के निर्देश दिए और साथ ही छात्र-युवा विरोधी नीतियों पर विरोध करने एवं शिक्षा के व्यापारीकरण के मुद्दे, बेरोजगारी के मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाने के विषय मे चर्चा की गई इस बैठक में मुख्य रूप से एआईसीसी के सदस्य सुनील अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि नरेश राजवाड़े, कालीचरण अग्रवाल, जाकेश राजवाडे, विभु प्रताप सिंह, अभितेश तिवारी, आकाश साहू, बबलू राजवाड़े, मौसिम खान, कौनेन अंसारी, लोकेश गोस्वामी, विष्णु साहू, अफरोज अंसारी, जाहिद राजा, हसीब अंसारी, नोएल तिग्गा, अनिल राजवाड़े, गौरव तिवारी, आस्तिक प्रताप सिंह, सोनू राजवाड़े, कन्हैया राजवाड़े, अंजर आलम, भुवनेश्वर राजवाड़े, गोपी सोनवानी एवं अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन