ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: एसडीएम व तहसीलदार अचानक पहुंचे स्कूल, विभिन्न स्कूलों के 14 शिक्षक और प्रधान पाठक मिले नदारद, एक शिक्षिका तो 18 दिनों से है गायब

Admin

Sat, Aug 25, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सूरजपुर एसडीएम सुभाष सिंह राज, तहसीलदार नन्दजी पाण्डेय एवं नायब तहसीलदार अमृता सिंह ने जिले के तीस से भी अधिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 14 शिक्षक बगैर सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाये गये सभी 14 शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा के साथ एसडीएम ने जांच प्रतिवेदन जिला पंचायत सीईओ संजीव कुमार झा के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। गौरतलब है कि शासकीय स्कूलों के शैक्षणिक स्तर सुधारने में शिक्षकों की नियमित एवं शत प्रतिशत उपस्थिति आवश्यक है। इसी दृष्टि से शनिवार को जिला मुख्यालय सूरजपुर के एसडीएम डॉ सुभाष सिंह राज ने तहसीलदार नंदजी पाण्डेय और नायब तहसीलदार अमृता सिंह की अलग- अलग टीम बनाई और 30 से भी अधिक शैक्षणिक संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सूरजपुर के आसपास और रामानुजनगर विकासखण्ड के कुछ स्कूलों में दबिश दी और उन्हांने प्राथमिक शाला चंदरपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक राकेश कुमार गुप्ता व संतोष कुमार साहू, ग्राम तेलसरा स्थित पूर्व माध्यमिक कन्या शाला में पदस्थ सहयाक शिक्षक चंदराम सिदार व माध्यमिक शाला तेलसरा में पदस्थ प्रधान पाठक अनिल कुमार सिंह को अनुपस्थित पाया। वहीं तहसीलदार नंदजी पाण्डेय एवं नायब तहसीलदार अमृता सिंह ने कुंजनगर, जयनगर व गोपालपुर के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया जिसमें गोपालपुर प्राथमिक शाला में सहयाक शिक्षक अश्विनी कुमार उपाध्याय, कुंजनगर माध्यमिक शाला की प्रधाना पाठक रंजना चक्रवर्ती, प्राथमिक शाला कुंजनगर के सहायक शिक्षक पुष्पा टोप्पो, जयनगर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक एचएन शर्मा, दर्रीपारा जयनगर की सहायक शिक्षक सलोनी लकड़ा, जयनगर की सहयाक शिक्षक रंजित सांडिल्य, सहायक शिक्षक बिरेन्द्र सिंह, स्टेशनपारा कुंजनगर के प्राथमिक शाला की सहयाक शिक्षक रजनी बाला, पूर्व माध्यमिक शाला कुंजनगर में सहायक शिक्षक लक्ष्मी सिंह और मेरी खेस टोप्पो के अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गई। प्रशासनिक स्तर पर अचानक की गई छापेमारी से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों में हडकम्प मच गया है। 18 दिनों से अनुपस्थित मिली शिक्षिका एसडीएम डॉ सुभाष सिंह राज ने बताया कि जिले के प्राथमिक शाला स्टेशनपारा कुंजनगर में एक शिक्षिका तो पिछले 8 अगस्त से 25 अगस्त तक बगैर सूचना के अनुपस्थित पाई गई है।उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अनुपस्थित पाये गये सभी शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा के साथ प्रतिवेदन तैयार कर जिले के जिला पंचायत सीईओ संजीव कुमार झा को प्रकरण भेजा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें