ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: ऑनलाइन यूथ मेम्बरशिप सिस्टम के तहत प्रशिक्षण का आयोजन.....

Admin

Wed, Feb 10, 2021

सूरजपुर-भारत स्काउट्स गाइड्स की महत्वकांक्षी योजना ऑनलाइन यूथ मेम्बरशिप सिस्टम के कार्यशाला का आयोजन जिले के भैयाथान में सम्पन्न हुई. कार्यशाला विनोद कुमार राय जिला शिक्षा अधिकारी पदेन आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सूरजपुर, रामदत्त पटेल जिला प्रशिक्षण आयुक्त ,उमेश गुर्जर जिला सचिव,बी0आर0देवांगन संगठन आयुक्त के निर्देश में फुलसाय मरावी विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहायक आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सूरजपुर व घनश्याम सिंह सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार गोवर्धन सिंह प्रशिक्षण सलाहकार के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रधानपाठक स्काउटर गाइड सहयोगियों ने इस पोर्टल में ग्रुप का पंजीयन ,यूनिट का पंजीयन,लीडरों के माध्यम से सदस्यों का पंजीयन करने हेतु प्रथम चरण कार्यशाला में सैद्धांतिक व प्रायोगिक पहलुओं से प्रशिक्षित हुए। इस लिंक के माध्यम से स्काउट गाइड की पूरी जानकारी स्कूल वार रहती है जिससे यह पता लग जायेगा कि कौन से विकास खण्ड के विद्यालय में कितने स्काउट गाइड, रोवर रेंजर सक्रिय हैं और कहाँ संचालित है। आयोतिज कार्यशाला से स्काउटर गाइडर शिक्षकों के अंदर ऊर्जा का संचार के साथ सभी मिलकर सूरजपुर जिले के लिए बेहतर कार्य करने की बात कही। भारत स्काउट गाइड संघ सूरजपुर के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि स्काउट गाइड के इस प्रकार के आयोजनों से जिले के गतिविधियों में गति आयेगी जिसका लाभ स्काउट गाइड के छात्रों को मिलेगा। कार्यशाला को सफल बनाने हेतु कौशिल्या मलिक जिला समन्यवयक,मीना राजवाड़े प्रशिक्षण सलाहकार,चंद्रमणि रेंजर लीडर, सरिता अनन्त गाइडर, प्रदीप पैकरा, अभिषेक यादव,भोला कुमार यादव,उमा शंकर कुशवाहा,देव चरण कुशवाहा को कमिशनर कोर्स पूर्ण करने पर उपस्थित टीम के द्वारा शुभकामनाएं दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें