ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: ऑपरेशन मुस्कान...पुलिस ने 6 गुम महिलाओं को परिजनों को सौंपा।*

Admin

Sun, Jun 25, 2023

सूरजपुर. 6 गुम इंसान महिलाओं को सूरजपुर पुलिस ने अभियान चलाकर दस्तयाब किया है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के थाना-चौकी की पुलिस इस अभियान में लगी हुई है। इसी कड़ी में थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा 1, प्रेमनगर 1, जयनगर 1, ओड़गी 2 एवं झिलमिली पुलिस के द्वारा 1 कुल 6 गुम इंसान महिलाओं को अलग-अलग स्थानों से बरामद कर दस्तयाब शुमार किया गया है।गुम हुए महिलाएं बिना बताए दिगर जिला, गांव सहित अपनी सहेली के यहां चली गई थी। ऑपरेशन मुस्कान में सूरजपुर पुलिस को यह सफलता मिली और कई को तलाशने के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ी। पुलिस के द्वारा खोजबीन का यह अभियान संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता में रखते हुए माता-पिता और परिजनों की खुशियां लौटा रही है। गुम इंसान को ढूंढने के लिए विशेष तकनीकी साधनों की भी मदद ली गई। दस्तयाब किए गए गुम महिलाओं को विधिवत उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें