ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: ओड़गी के दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर में दिव्यांग शिविर किया गया आयोजन...

Admin

Thu, Jun 8, 2023

सूरजपुर.  ओड़गी के दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर में दिव्यांगो को दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा UDID CARD  बनाने हेतु दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिहारपुर क्षेत्र के 26 ग्राम पंचायतों के कुल 132 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया जिसमें 77 दिव्यांगों को दिब्यांग प्रमाण पत्र वितरण तथा 55 दिव्यांगो के UDID CARD  हेतु पंजीयन कराया गया। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने पर हितग्राहियों को पेंशन, छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल पाएगा तथा उनके लिए सहायक उपकरणों का लाभ भी दिया जा सकेगा। जिला के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मेडिकल बोर्ड के टीम की उपस्थिति में हाथ, पैर, आंख आदि की दिव्यांगता प्रतिशत का जांच किया गया। 07 बुजूर्ग व्यक्तयों को सहायक उपकरण के रुप में छड़ी का वितरण किया गया। शिविर में जनपद सदस्य श्रीमती देवरजिया जायसवाल, केवलामती साकेत, बसंत गुर्जर तथा श्रीमती बेनेडिक्ता तिर्की उप संचालक समाज कल्याण, रणवीर साय मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं., संजय शर्मा तहसीलदार बिहारपुर, जनक वर्मा एडीईओ, राकेश चौबे, उग्रसेन तथा बिहारपुर क्षेत्र के सभी सचिव तथा सरपंच उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें