ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: ओलावृष्टि से सडको पर बर्फ की चादर बिछी..रिमझिम तो कहीं झमाझम…जाते हुये साल ने भीगो दिया…

Admin

Tue, Dec 28, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले का मौसम खुशनुमा बना हुआ. बेमौसम बारिश ने जिले को भिगा कर रख दिया. जिले के अलग अलग जगहों पर बारिश कही खुशनुमा तो कही परेशानी का सबब बनी हुई है. नगर में आज सुबह से कोहरा छाया रहा तो वही दिन चढते ही बादलो ने आसमान पर डेरा डाल दिया था और दुसरे पहर 4 बजे के बाद दिन मे अंधेरा छा गया जिससे सडको पे विरानी छाई रही. इस दौरान आवागमन बंद रहा लोग घर में दुबके रहे तो वही झमाझम बारिश ने पुरे जिले को भिगो कर रख दिया. नगर में 4 घंटे तक बारिश होती रही तो वही कई जगहो पर ओलावृष्टि भी हुई. इस बेमौसम बारिश ने किसानों की दाल-तिलहन के फसलों को लेकर चिंता बढा दी है. तो वहीं धान खरीदी के बीच अचानक हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.
प्रतापपुर क्षे़त्र में बर्फबारी..
जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में जमकर बारिश हुई इस दौरान ओले भी गिरे लगभग कई घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि से सडको पर बर्फ की चादर बिछी गई. हालाकि लोग बेमौसम बारिश बर्फबारी से हैरान परेशान रहे तो वही दिन में अंधेरा छाया रहा जिससे आवागमन पर असर पडा. धरमपुर में बर्फ की चादर लगी रही चारों ओर बर्फ पडे हुये नजर आई. जिसकी वजह से वातावरण में ठंडक बढ़ गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें