ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: कई जगह जाम की स्थिति…..वाहनो की लगी रही कतारे….आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आए लोग….शहर में अचानक उमड़ी लोगों की भीड़....कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां....

Admin

Mon, Apr 12, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले मे कोरोना के दूसरे लहर में प्रतिदिन सौ से उपर कोरोना संक्रमित केस सामने आ रहे हैं. कोरोना के चैन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिला को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुये लॉक डाउन किया गया है. बावजूद इसके लोगों में कोरोना का कोई खौफ नजर नही आ रहा है. लॉक डाउन के पहले आज जिला मुख्यालय में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. शहर के दुकानों में आज खरीददारी के लिये लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. शहर के सड़कों में दीपावली के समान ही लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने के लिये उमड़ पड़े. इस दौरान भैयाथान रोड, मनेन्द्रगढ रोड में जाम की स्थिति भी देखने को मिला. इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई. लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नही किया जा रहा था. इधर कई लोग बगैर मास्क ही खरीददारी करते नजर आये।
शहर के सड़कों में लगा जाम
लॉक डाउन के पहले आज जिला मुख्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोग जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आये. इधर शहर के भैयाथान रोड, मनेन्द्रगढ रोड में कई बार वाहनों का जाम लग गया. जिसे पुलिस और यातायात के जवान काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया।
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं दिखा पालन
जिला में सम्पूर्ण लॉक डाउन का आगाज होते ही शहर के बाजार में लोगों की भारी तादाद में भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान कोरोना नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई. लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं किया गया और कई लोग तो बगैर मास्क नजर आए जबकि जिले में दूसरे लहर में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है बावजूद इसके लोग कोई सावधानी नहीं बरत रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें