ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: करोडो का धान संग्रहण केन्द्र मे सड रहा है...सरकार किसान हितैशी नही किसान विरोधी है….झुठ बोलने में मंत्री जी महारथ है….इसलिये देखने आया- धरमलाल कौशिक

Admin

Tue, Nov 17, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर-धान खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है, इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जिले के प्रवास पर आए थे और बसदेई धान संग्रहण केंद्र का निरीक्षण करने के बाद प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धान उठाव नही होने से सड़ रहा है जो किसानों व अन्नदाताओं का अपमान है। प्रेस से चर्चा करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि बारदाने को लेकर सरकार झूठ बोल रही है जबकि इस जिले में ही करीब 27-28 लाख बारदाना है। सूरजपुर में ही लगभग 25 करोड रुपये के नुकसान होने की बात कही।उन्होंने प्रदेश सरकार पर किसानों को लेकर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया।धरमलाल कौशिक ने कहा प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में जान बूझ कर देरी की जा रही है ताकि किसान कोचियो के पास जाये। इसके लिये जवाबदार कौन है। यह सरकार तो दूसरे साल मे ही हाफने लगी है उसके सांस फुलने लगा है। उन्होंने कहा कि यह गैर जवाबदार और दिशा हिन सरकार है जो प्रदेश को तबाह कर रही है।
विधान सभा मे भी झुठ बोल रहे है इसलिये यहा प्रत्यक्ष देखने आया हूं। जो सरकार हाउस मे झुठ बोल सकती है उस पर जनता कितना विश्वास करे। उन्होंने शराब के मसले पर कहा कि हम लोगो ने कोचिया सिस्टम बंद करा दिया था पर इस सरकार में उनके गुर्गे लगे हुये है जो दुकानो दो नंबर के दारु बेच रहे है। यही नही अधिक दाम व मिलावट करके शराब बेचा जा रहा है। यही लोग गंगाजल लेकर कसमे खा रहे थे और अब गिरगिट तरह रंग बदल रहे है। यही बजह है बिहार की जनता ने सबक सिखाया है तो अब तो काग्रेस के वरिष्ठ लोग सवाल ही उठाने लगे है। नक्सली मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को लेकर कोई लाईन नही है केवल केंद्र से केवल पैसा लेने के लिए कोशिश की जा रही है जिससे बंदरबाट कर सके।ये सरकार तो नक्सलवाद के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी है। मरवाही मे परिणाम वास्तव मे यह परिणाम जनमत का नही है धनमत का है।

हमारी मजदूरी दिला दो साहब...

मजदूरों ने रखी मांग, करो हमारा भुगतान......
160 की संख्या में वहां काम कर रही महिला मजदूरों ने मांग करते हुए कहा कि हमारा 4 महीने का मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है दुर्गा पूजा दिवाली सारे त्यौहार बीतने पर भी हमें हमारे मेहनत की मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है हमारा भुगतान जल्द से जल्द दिलाया जाए। इस पर नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने संग्रहण केंद्र के इंचार्ज से जवाब तलब किया तो उन्होंने बताया कि हमने मांग पत्र भेजा है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री कौसिक ने कहा कि उनका भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जाना सुनिश्चित करें, एवं मजदूरों को भी आश्वासन दिलाया कि हम रायपुर में भी आपके भुगतान हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके अति शीघ्र भुगतान कराएंगे।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, भारत सिंह सिसोदिया,अनिल अग्रवाल, महामंत्री राजेश महालवाला,कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू पूर्व जिलामंत्री शशिकांत गर्ग जिलामंत्री संदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल,एल्डरमैन आनंद सोनी अरविंद मिश्रा त्रिपुरारी साहू विक्की सोनवानी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें