ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: कर्मचारी महासंघ ने अनिश्चित कालीन आन्दोलन का सौंपा कलक्टर को ज्ञापन

Admin

Thu, Jul 12, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- छग संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ द्वारा गुरूवार को चार सूत्रीय मांगो को लेकर आगामी 16 जुलाई से प्रांतव्यापी अनिश्चित कालीन क्रमिक आन्दोलन के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सभी शासकीय विभागों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के संयुक्त महासंघ द्वारा पूर्व में सौंपे गये ज्ञापन के संबंध में आज पर्यन्त तक उक्त मांगों को लेकर शासन द्वारा किसी भी प्रकार की सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण अनियमित कर्मचारियों में बेहद असंतोष व्याप्त है, इसलिए विवश होकर अनियमित कर्मचारी छग संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 16 जुलाई से प्रांतव्यापी अनिश्चित कालीन क्रमिक आन्दोलन का निर्णय लिये हैं। ज्ञापन सौपनें के दौरान संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष तोपान सिंह दायमा, उपाध्यक्ष अमित सिंह, सचिव शैलेन्द्र जायसवाल, महिला सचिव मिली रानी कर, मनीषा पैंकरा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार दास, मीडिया प्रभारी सुनिल गुप्ता, अशोक कुमार साहू, पंकज शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष सरोज बंजारे, ओमप्रकाश तिवारी, विजय कुमार एक्का, प्रेम साय पैंकरा, नरेन्द्र जांगड़े, नीरज सिन्हा सहित संतु कर, प्रदीप यादव, विजय राजवाडे़, गणेश यादव, अभिषेक सिंह एवं जिले के समस्त विभागों के सभी अनियमित कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें